Realme Narzo 50A, Narzo 50i, Band 2 और Smart TV Neo आज होंगे लॉन्च: यहां देखें लाइव इवेंट

Realme Narzo 50A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का AI सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के पोर्ट्रेट और मैक्रो सेंसर होंगे। यह MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 24 सितंबर 2021 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50A और Narzo 50i आज दोपहर 12:30 बजे होंगे लॉन्च
  • Realme Band 2 और Realme Smart TV Neo 32-inch भी देंगे दस्तक
  • 6,000mAh बैटरी से लैस होगा रियलमी नार्ज़ो 50आई

Realme Narzo 50 सीरीज़ में Narzo 50A और Narzo 50i शामिल हैं

Realme Narzo 50 सीरीज़ शुक्रवार यानी आज भारत में Realme Band 2 और Realme Smart TV Neo 32-inch के साथ लॉन्च होने वाली है। रियलमी नार्ज़ो 50 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन - Narzo 50A और Narzo 50i शामिल होंगे। इस महीने की शुरुआत में मलेशिया में Realme Band 2 को भी लॉन्च किया जा चुका है, जो पिछले मॉडल की तुलना में बड़े डिस्प्ले से लैस आता है। वहीं, Realme Smart TV Neo 32-inch डॉल्बी ऑडियो और 20W डुअल स्पीकर्स के साथ आएगा है।

Realme Band 2 और Realme Smart TV Neo 32-inch के साथ Realme Narzo 50 सीरीज़ का लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12:30 बजे कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म - Facebook और YouTube पर लाइव दिखाया जाएगा। इसके अलावा, आप इसे नीचे मौजूद वीडियो के जरिए भी लाइव देख सकते हैं।
Advertisement

 

Realme Narzo 50 series specifications

Realme Narzo 50i के बारे में जानकारी फिलहाल कम है। लेकिन, इनके लिए बनी माइक्रोसाइट से इतना कंफर्म हो गया है कि Realme Narzo 50A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का AI सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के पोर्ट्रेट और मैक्रो सेंसर होंगे। यह MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस होगा। वहीं, Realme Narzo 50A में 6,000mAh क्षमता की बैटरी दी जाएगी।
 

Realme Band 2 specifications

Realme Band 2 की माइक्रोसाइट में बताया गया है कि इसमें 1.4-इंच (147x320 पिक्सल) कलर टचस्क्रीन होगी, जिसमें अधिकतम ब्राइटनेस 500 nits होगी। यह GH3011 सेंसर के साथ आएगा, जो रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर करने में मदद करेगा। एक फिटनेस बैंड होने के नाते इसमें ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) सेंसर भी होगा और यह 90 स्पोर्ट्स मोड के साथ आएगा जिसमें रनिंग और हाइकिंग भी शामिल हैं।
 

Realme Smart TV Neo 32-inch specifications

माइक्रोसाइट के अनुसार, रियलमी के स्मार्ट टीवी में 32 इंच का बेज़ल-लेस एलईडी डिस्प्ले मिलेगा, जो कि TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड होगा। इसमें डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W डुअल स्पीकर्स होंगे। रियलमी स्मार्ट टीवी नियो भी यूट्यूब जैसे इनबिल्ट प्लेटफॉर्म के साथ आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

iPhone, Android Phones

Battery Life (Days)

12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.