ट्रिपल कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ Realme Narzo 50 लॉन्‍च, जानें प्राइस

इसमें 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 24 फरवरी 2022 18:08 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50 की इंडिया में कीमत 12,999 रुपये सेट की गई है
  • यह दाम 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए हैं
  • 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है

यह स्‍मार्टफोन डायनैमिक रैम एक्‍सपेंशन फीचर के साथ आता है और वर्चुअल मेमोरी के तौर पर फोन के स्टोरेज का इस्‍तेमाल करता है।

Realme Narzo 50 स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च हो गया है। मिड-रेंज में दस्‍तक देने वाला यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के हीलियो G96 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Realme Narzo 50 में सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। यह स्‍मार्टफोन डायनैमिक रैम एक्‍सपेंशन फीचर के साथ आता है और वर्चुअल मेमोरी के तौर पर फोन के स्टोरेज का इस्‍तेमाल करता है। Realme Narzo 50 से पहले पिछले साल सितंबर में Realme Narzo 50i और Realme Narzo 50A को लॉन्‍च किया गया था। 
 

Realme Narzo 50 के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता 

Realme Narzo 50 की इंडिया में कीमत 12,999 रुपये सेट की गई है। यह दाम 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए हैं। वहीं, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन को स्पीड ब्लैक और स्पीड ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। Realme Narzo 50 की बिक्री Amazon और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर व रिटेल स्टोर से की जाएगी। Narzo 50 की बिक्री 3 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी।
 

Realme Narzo 50 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Realme Narzo 50 स्‍मार्टफोन Android 11 पर चलता है, जिस पर कंपनी के Realme UI 2.0 की लेयर है। इस फोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) IPS LCD है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक के हीलियो G96 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 6GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। वर्चुअल मेमोरी के लिए यह फोन अपने स्‍टोरेज  का इस्‍तेमाल करता है और रैम को 11GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Realme Narzo 50 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे है। Realme Narzo 50 में 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलताा है, जिसे डेडिकेटेड एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो यह स्‍मार्टफोन 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ और GPS आदि से लैस है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 33W का सुपरडार्ट फास्ट चार्जर बॉक्‍स में मिलता है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  2. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.