Realme Narzo 30 Pro 5G ऑफिशियली रिवील, लॉन्च से पहले ये लोग कर सकेंगे इस्तेमाल

माना जा रहा है कि Realme Narzo 20 सीरीज़ की तरह इस सीरीज़ में भी तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, जो कि Realme Narzo 30, Realme Narzo 30 Pro और Realme Narzo 30A स्मार्टफोन हो सकते हैं।

Realme Narzo 30 Pro 5G ऑफिशियली रिवील, लॉन्च से पहले ये लोग कर सकेंगे इस्तेमाल

Realme Narzo 30 सीरीज़ भारत में फरवरी के आखिरी हफ्ते में लॉन्च की जाएगी।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 Pro 5G का इस्तेमाल कर सकेंगे लॉन्च से पहले
  • 5 रियलमी कम्युनिटी सदस्यों को चुनेगी कंपनी
  • माधव सेठ ने रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी को किया सार्वजनिक
विज्ञापन
Realme Narzo 30 सीरीज़ को पिछले कुछ समय से भारत में टीज़ करना शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि Realme Narzo 20 सीरीज़ की तरह इस सीरीज़ में भी तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, जो कि Realme Narzo 30, Realme Narzo 30 Pro और Realme Narzo 30A स्मार्टफोन हो सकते हैं। हालांकि, लॉन्च से पहले Realme Narzo 30 Pro 5G स्मार्टफोन आधिकारिक रूप से पेश कर दिया गया है। रियलमी भारत के सीईओ माधव सेठ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी स्मार्टफोन को पेश किया है। खास बात यह है कि नार्ज़ो 30 प्रो 5जी को सार्वजनिक करने के साथ उन्होंने एक कैंपेन का भी खुलासा किया है, इस कैंपेन के तहत कुछ लोगों को यह स्मार्टफोन लॉन्च से पहले इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।  
 

Realme India के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह हाथ में Realme Narzo 30 Pro 5G स्मार्टफोन लिए दिख रहे हैं। यही नहीं उनके आस-पास 5 नार्ज़ो 30 प्रो 5जी स्मार्टफोन के बॉक्स भी रखे हुए हैं। आपको बता दें, इस पोस्ट के जरिए माधव सेठ ने #MadhavsTechSquad कैंपेन का ऐलान किया है। इस कैंपेन के जरिए कंपनी रियलमी कम्युनिटी सदस्यों को रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी स्मार्टफोन लॉन्च से पहले इस्तेमाल करने को देगी। ताकि वह इसका इस्तेमाल करके इसका रिव्यू दे सकें। हालांकि, केवल 5 रियलमी फैन्स को ही ये मौका मिलने वाला है। आखिर किन  सदस्यों को यह मौका मिलने वाला है... यह जानकारी कल 18 फरवरी को सार्वजनिक की जाएगी।

तस्वीर में दिखे स्मार्टफोन के डिज़ाइन की बात करें, तो फोन में आयतकार कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ स्थित है। इसके अलावा Narzo की ब्रांडिंग फोन के पिछले हिस्से पर नीचे की तरफ दी गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में ये फोन TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जहां 6.5 इंच डिस्प्ले, एंड्रॉयड 11 और 5जी सपोर्ट कनेक्टिविटी के साथ-साथ डुअल-सिम सपोर्ट से लैस की जानकारी मिली थी। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन का डायमेंशन 162.5x74.8x8.8mm के साथ भी लिस्ट था।

बताया जा रहा है कि Realme Narzo 30 सीरीज़ भारत में फरवरी के आखिरी हफ्ते में लॉन्च की जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »