Realme Narzo 30 इन-डिस्प्ले सेंसर के साथ दे सकता है दस्तक, तस्वीर व स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

लीक तस्वीर में देखा जा सकता है कि Realme Narzo 30 फोन में होल-पंच डिस्प्ले कटआउट दिया जाएगा, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित होगा। फोन के पिछले हिस्से पर वर्टिकली ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2021 13:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Realme 8 5G में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • रियलमी 8 5जी फोन इस महीने में लॉन्च किया जा सकता है

Realme Narzo 30 में मिल सकता है सिल्वर ग्लॉसी फिनिश

Realme Narzo 30 की कथित तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है, जिससे स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी मिली है। इसके अलावा, फोन के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी लीक के माध्यम से सामने आई है। यह फोन Indonesia Telecom और US Federal Communications Commission (FCC) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। आपको बता दें, हाल ही में रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने रियलमी नार्ज़ो 30 के भारत लॉन्च की जानकारी टीज़ की थी। यह फोन 4जी व 5जी वेरिएंट में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, एक अन्य आगामी फोन Realme 8 5G भी यूएस एफसीसी लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है।

Realme Narzo 30 के स्पेसिफिकेशन व लाइव तस्वीर टिप्सटर Paras Guglani द्वारा लीक की गई हैं। टिप्सटर के अनुसार, यह फोन मॉडल नंबर RMX2156  के साथ सर्टिफाइड हुआ है और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। लीक से यह भी संकेत मिलता है कि फोन में होल-पंच डिस्प्ले कटआउट दिया जाएगा, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित होगा। फोन के पिछले हिस्से पर वर्टिकली ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। टिप्सटर ने यह भी इशारा दिया है कि फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। रियलमी नार्ज़ो 30 में सिल्वर ग्लॉसी फिनिश देखा गया है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने रियलमी नार्ज़ो 30 स्मार्टफोन को Indonesian Telecom सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया है। लिस्टिंग में फोन मॉडल नंबर RMX2156 के साथ ही लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। फोन Realme UI 1 पर काम करेगा और फोन का डायमेंशन 162.35x75.46.9.45mm होगा। रियलमी नार्ज़ो 30 फोन यूएस एफसीसी वेबसाइट पर भी इसी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हो चुका है, जिसके अनुसार फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI 1.0 पर काम करेगा और इसके साथ फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन का बार 198 ग्राम होगा। मॉडल नंबर RMX2156 फोन का 4जी वेरिएंट हो सकता है और कंपनी इसका एक 5जी वेरिएंट भी निकाल सकती है।

इससे अलग, Realme 8 5G स्मार्टफोन भी कथित रूप से यूएस एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। सर्टिफिकेशन की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा सार्वजनिक की गई है और कहा गया है कि फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। बताया तो यह भी गया है कि फोन 8.5mm मोटा होगा और इसका भार 185 ग्राम होगा। यर फोन Realme UI 2.0 काम कर सकता है। टिप्सटर का यह भी दावा है कि रियलमी 8 5जी फोन इस महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में फिलहाल किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  7. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  8. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.