Realme Narzo 30 5G, Realme Narzo 30 और 32-Inch Realme Smart TV भारत में 24 जून को होंगे लॉन्च

Realme कंपनी 24 जून को भारत में वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रही है, जिसका ऐलान रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने किया है। माधव सेठ ने कहा है कि कंपनी इस दौरान दो स्मार्टफोन और एक टीवी लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 जून 2021 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 5G, Narzo 30 में मिल सकता है होल-पंच डिस्प्ले
  • 24 जून को भारत में दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा इवेंट
  • रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने दी जानकारी
Realme कंपनी 24 जून को भारत में वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रही है, जिसका ऐलान रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने किया है। माधव सेठ ने कहा है कि कंपनी इस दौरान दो स्मार्टफोन और एक टीवी लॉन्च करेगी। Realme Narzo 30 और Realme Narzo 30 5G स्मार्टफोन के साथ 32 इंच का Realme Smart full-HD TV लॉन्च किया जाएगा। रियलमी नार्ज़ो 30 फोन मई महीने में मलेशिया में लॉन्च हो चुका है, वहीं रियलमी नार्ज़ो 30 5जी मॉडल यूरोप में लॉन्च हो चुका है। रियलमी नार्ज़ो 30 5जी को लेकर माना जा रहा है कि यह यूरोप में लॉन्च हुए मॉडल से थोड़ा बहुत अलग हो सकता है, जो कि बिल्कुल भारत में उपलब्ध Realme 8 5G की तरह है।

माधव सेठ ने 17 जून को ट्वीट कर Realme Narzo 30 और Realme Narzo 30 5G फोन व 32 इंच के Realme Smart full-HD TV के भारत में लॉन्च की जानकारी दी है। यह लॉन्च इवेंट 24 जून को दोपहर 12.30 बजे शुरू किया जाएगा। कीमत और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के दौरान ही सार्वजनिक की जाएगी। बता दें, यह इस सीरीज़ के पहले फोन नहीं है, इससे पहले कंपनी Realme Narzo 30 Pro और Realme Narzo 30A स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुके हैं, जो कि भारतीय मार्केट में फरवरी में लॉन्च हुए थे।

टीज़र के जरिए संकेत मिले हैं कि रियलमी नार्ज़ो 30 और रियलमी नार्ज़ो 30 5जी फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट एज पर स्थित होगा। रियलमी नार्ज़ो 30 5जी और रियलमी नार्ज़ो 30 फोन के डिज़ाइन पहले लॉन्च हो चुके मॉडल के समान ही प्रतीत होते हैं। संभावाना है कि स्पेसिफिकेशन के मामले में भारत में लॉन्च होने वाला रियलमी नार्ड़ो 30 5जी फोन यूरोपियन मॉडल से थोड़ा अलग हो।

दोनों फोन की कीमत ग्लोबल वेरिेएंट के समान हो सकती है। रियलमी नार्ज़ो 30 की मलेशिया में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 799 (लगभग 14,100 रुपये) थी। जबकि Realme Narzo 30 5G फोन की कीमत EUR 219  (लगभग 19,400 रुपये), जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है।

32 इंच Realme smart full-HD TV की बात करें, तो इसमें सभी किनारों पर स्लिम बेजल्स दिए जा सकते है जिसका बॉटम का हिस्सा थोड़ा मोटा होगा।
Advertisement
 

Realme Narzo 30 5G specifications

यूरोप में लॉन्च हो चुका Realme Narzo 30 5G फोन Android 11-आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी + आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट, 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 405ppi पिक्सल डेंसिटी और अधिकतम 600 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नार्ज़ो 30 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.1, GPS, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। फोन में साइड में माउंट किया गया फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा, फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।  कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 114 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक और 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है।  

फोन का डायमेंशन 162.5 x 74.8 x 8.5mm और भार 185 ग्राम है।
Advertisement
 

Realme Narzo 30 4G specifications

Realme Narzo 30 4G फोन मई महीने में मलेशिया में लॉन्च हो चुका है। Realme Narzo 30 फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 6 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए भी बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नार्ज़ो 30 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है, वहीं 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा मिलेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5, जीपीए, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 30वॉट डार्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। भारतीय यूनिट भी इन्ही स्पेसिफिकेशन से लैस हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है, तो ऐसे में हो सकता है भारतीय वेरिएंट अलग स्पेसिफिकेशन के साथ दस्तक दे।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display
  • Attractive design
  • Powerful processor
  • Good battery life and fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • Lacks an ultra-wide-angle camera
  • Average camera performance
  • Lots of preinstalled apps
  • Only passable video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Bright and responsive display
  • Good battery life
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • No ultra-wide camera
  • Lots of preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life, quick charging
  • Snappy overall performance
  • 120Hz display
  • Bad
  • Bland design
  • Weak low-light camera performance
  • Bloatware can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Good selfie camera
  • Decent overall performance
  • Bad
  • Average rear camera performance
  • Bulky and heavy
  • Weak sunlight legibility
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  2. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  4. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  6. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  7. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  9. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.