Realme Narzo 20 और Realme 7 Pro खरीदने का आज एक और मौका, दोपहर 12 बजे यहां होगी सेल

Realme 7 Pro फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा से लैस है, इसके अलावा इसमें 65 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी शामिल है। वहीं, दूसरी ओर Realme Narzo 20 में 6,000 एमएएच बैटरी और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2020 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7 Pro में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे तीन कलर ऑप्शन
  • Realme Narzo 20 में मौजूद है 6,000 एमएएच बैटरी
  • दोनों फोन की सेल Flipkart और Realme.com पर आयोजित की जाएगी

Realme 7 Pro फोन 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है

Realme Narzo 20 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन की सेल भारत में आज एक बार फिर आयोजित की जाने वाली है। यह सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी। रियलमी नार्ज़ो 20 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है, वहीं रियलमी 7 प्रो की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। रियलमी 7 प्रो 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा से लैस है, इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्ररैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 65 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी शामिल है। वहीं, दूसरी ओर रियलमी नार्ज़ो 20 में 6,000 एमएएच बैटरी और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
 

Realme Narzo 20, Realme 7 Pro price in India, availability

रियलमी नार्ज़ो 20 की भारत में कीमत 10,499 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का है। 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 11,499 रुपये में बिकेगा। Realme Narzo 20 फोन ग्लोरी सिल्वर और विक्टरी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी।

Realme 7 Pro की कीमत भारत में 19,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Realme 7 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 21,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको स्मार्टफोन मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट कलर्स में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। जैसे कि हमने बताया इस फोन की भी सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी।
 
 

Realme Narzo 20 specifications

डुअल-सिम Realme Narzo 20 हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी LPDDR4x रैम दिए गए हैं। फोन में तीन रियर कैमरे हैं। यहां पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.3 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी इस सेटअप का भी हिस्सा है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme Narzo 20 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी है। सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटी, एचडीआर, पनोरमिक व्यू और टाइमलैप्स फीचर्स को सपोर्ट करता है।

रियलमी नार्ज़ो 20 में इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

Realme ने अपने इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर है और वज़न 208 ग्राम।
 

Realme 7 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। डिस्प्ले 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

Realme 7 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोमसेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में आपको एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

रियलमी 7 प्रो में 128 जीबी तक UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

Realme 7 Pro के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

रियलमी 7 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी है। यह कंपनी की अपनी 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.9x74.3x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Reasonable value for money
  • Bad
  • Bulky and heavy
  • Mediocre cameras
  • Slightly spammy preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built, pleasing design
  • Cameras do well in daylight
  • Stereo speakers sound good
  • Vivid AMOLED display
  • Very fast charging, good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Only 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8100mAh बैटरी वाला Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 50MP डुअल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  4. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Amazon Prime Day सेल में Samsung फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  6. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  8. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  9. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  10. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.