Realme Narzo 20 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme Narzo 20 फोन Realme Narzo 20A और Narzo 20 Pro स्मार्टफोन के साथ पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था।

Realme Narzo 20 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme Narzo 20 में 6,000 एमएएच की बैटरी दी है

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 20 में मिलेगा 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट
  • दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा रियलमी नार्ज़ो 20
  • मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Realme Narzo 20 स्मार्टफोन की सेल भारत में आज पहली बार आयोजित की जा रही है। नया रियलमी फोन Realme Narzo 20A और Narzo 20 Pro स्मार्टफोन के साथ पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 20 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा, मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर और 6,000 एमएएच बैटरी शामिल है। रियलमी नार्ज़ो 20 फोन Realme Narzo 10 का ही सक्सेसर है, जो कि वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ-साथ ग्रेडिएंट बैक फिनिश के साथ आता है जिसमें आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Realme Narzo 20 price in India, sale details

रियलमी नार्ज़ो 20 की भारत में कीमत 10,499 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का है। 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 11,499 रुपये में बिकेगा। Realme Narzo 20 फोन ग्लोरी सिल्वर और विक्टरी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन की सेल आज भारत में पहली बार आयोजित की जाने वाली है, जो दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी। इसके अलावा, यह पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Realme Narzo 20 specifications

डुअल-सिम Realme Narzo 20 हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी LPDDR4x रैम दिए गए हैं। फोन में तीन रियर कैमरे हैं। यहां पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.3 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी इस सेटअप का भी हिस्सा है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme Narzo 20 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी है। सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटी, एचडीआर, पनोरमिक व्यू और टाइमलैप्स फीचर्स को सपोर्ट करता है।

रियलमी नार्ज़ो 20 में इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Realme ने अपने इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर है और वज़न 208 ग्राम।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Reasonable value for money
  • कमियां
  • Bulky and heavy
  • Mediocre cameras
  • Slightly spammy preinstalled apps
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »