Realme Narzo 10A की सेल आज एक बार फिर, कीमत 8,499 रुपये से शुरू

Realme Narzo 10A का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में बेचा जाएगा, वहीं इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 3 जुलाई 2020 10:11 IST
ख़ास बातें
  • दो रैम व स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा Realme Narzo 10A
  • Flipkart और Realme.com वेबसाइट आप आयोजित की जाएगी सेल
  • मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस है नार्ज़ो 10ए

Realme Narzo 10A दो कलर ऑप्शन में है उपलब्ध

Realme Narzo 10A की फ्लैश सेल आज एक बार फिर आयोजित की जाएगी। सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी। रियलमी नार्ज़ो 10ए स्मार्टफोन की फ्लैश सेल लॉन्च के बाद से कई बार आयोजित की जा चुकी है और इच्छुक ग्राहकों के लिए आज एक बार फिर मौका है कि वह इस स्मार्टफोन को खरीद सकें। बता दें, रियलमी नार्ज़ो 10ए फोन Realme Narzo 10 के साथ लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में आपको मीडियाटेक हीलियोक जी70 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Realme Narzo 10A price in India, offers

रियलमी नार्ज़ो 10ए का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में बेचा जाएगा, वहीं इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। यह दोनों ही वेरिएंट आपको सो ब्लू औप सो व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया वेबसाइट के जरिए इस स्मार्टफोन को खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी इसके साथ कुछ ऑफर्स भी दे रही है।

Realme Narzo 10A को Flipkart पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ आपको 10 प्रतिशत ता इस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। ई-रीटेलर नो कॉस्ट ईएमआई यानी बिना ब्याज़ की किश्तों का विकल्प भी दे रही है। इसके अलावा यदि आप रियलमी नार्ज़ो 10ए को रियलमी की वेबसाइट से खरीदते हैं, तो आपको रियलमी एक्सचेंज ऑफर भी प्राप्त होगा।
 
 

Realme Narzo 10A specifications, features

डुअल-सिम रियलमी नार्ज़ो 10ए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 3 जीबी और 4 जीबी रैम होगा।
Advertisement

इस फोन को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

Realme Narzo 10A की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.