Realme Narzo 10A को आज दोपहर 2 बजे खरीदने का मौका, कीमत 8,999 रुपये से शुरू

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Realme Narzo 10A स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।

Realme Narzo 10A को आज दोपहर 2 बजे खरीदने का मौका, कीमत 8,999 रुपये से शुरू

Realme Narzo 10A में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे दो कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Realme India और Flipkart वेबसाइट शुरू होगी सेल
  • Realme Narzo 10A में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी नार्ज़ो 10ए फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है
विज्ञापन
Realme Narzo 10A स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली है, जो कि Realme India और Flipkart वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। बता दें, यह स्मार्टफोन Realme Narzo 10 के साथ मई महीने में लॉन्च किया गया था, तब से इसे फ्लैश सेल के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 10ए स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है। आइए जानते हैं इस सेल में की पूरी डिटेल्स।
 

Realme Narzo 10A price in India

रियलमी नार्ज़ो 10ए दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है, वहीं Realme Narzo 10A के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। यह दोनों ही वेरिएंट आपको सो ब्लू और सो व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को आज दोपहर 2 बजे Realme India और Flipkart वेबसाइट के जरिए इस स्मार्टफोन को खरीदने का मौका मिलेगा।

ऑफर्स की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 10ए को Flipkart पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को पांच प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट 1,000 रुपये से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त का विकल्प भी दे रही है।
 

Realme Narzo 10A specifications, features

डुअल-सिम रियलमी नार्ज़ो 10ए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 3 जीबी और 4 जीबी रैम होगा।

इस फोन को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जो कि स्टैंडर्ड चार्जिंग के साथ-साथ रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Realme Narzo 10A की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • कमियां
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »