Realme Narzo 10A फ्लैश सेल आज: कीमत, ऑफर्स, स्पेसिफिकेशन, जानें सब कुछ

Realme Narzo 10A को Flipkart और Realme.com दोनों ही प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदने पर कुछ ऑफर्स मिलेंगे। बैंक कार्ड के जरिए छूट पाने के साथ-साथ ग्राहक फोन को बिना ब्याज़ की किश्तों पर भी खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 10A फ्लैश सेल आज: कीमत, ऑफर्स, स्पेसिफिकेशन, जानें सब कुछ

Realme Narzo 10A की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 10A आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा
  • बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा सेल में
  • 5,000mAh बैटरी और MediaTek Helio G70 प्रोसेसर है इसकी खासियत
विज्ञापन
Realme Narzo 10A की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे फिर से होगी। यह सेल हर बार की तरह Realme की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर आयोजित होगी। फोन के साथ दोनों प्लेटफॉर्मों पर कुछ ऑफर्स भी दिए जाएंगे। इनमें बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट ईएमआई यानी बिना ब्याज़ की किश्तों के विकल्प शामिल हैं। याद दिला दें कि रियलमी नार्ज़ो 10ए मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme Narzo 10A की एक बड़ी खासियत इसकी दमदार 5,000 एमएएच की बैटरी भी है। यदि आप इस सेल में इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो नीचे Realme Narzo 10A फ्लैश सेल से संबंधित सभी जानकारी पढ़ें।
 

Realme Narzo 10A price in India

रियलमी नार्ज़ो 10ए दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है, वहीं इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। यह दोनों ही वेरिएंट आपको सो ब्लू औप सो व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया वेबसाइट के जरिए इस स्मार्टफोन को खरीदने का मौका मिलेगा।

Realme Narzo 10A को Flipkart पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को पांच प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट 1,000 रुपये से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त का विकल्प भी दे रही है। रियलमी की वेबसाइट से फोन को खरीदने वाले यदि Mobikwik के जरिए भुगतान करेंगे, तो उन्हें 500 रुपये का मोबिक्विक सुपरकैश मिलेगा।
 
 

Realme Narzo 10A specifications, features

डुअल-सिम रियलमी नार्ज़ो 10ए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 3 जीबी और 4 जीबी रैम होगा।

इस फोन को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

Realme Narzo 10A की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • कमियां
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »