Realme Narzo 10A अब नए अवतार में, 4 जीबी रैम मॉडल लॉन्च

Realme Narzo 10A के अहम खासियतों की बात करें तो यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और यह मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस है

विज्ञापन
अपडेटेड: 22 जून 2020 13:10 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 10A की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
  • रियलमी नार्ज़ो 10ए की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • तीन रियर कैमरों के साथ आता है Realme Narzo 10A

Realme Narzo 10A की शुरुआती कीमत 8,499 रुपये

Realme Narzo 10A का 4 जीबी रैम मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह मार्केट में रियलमी नार्ज़ो 10ए के 3 जीबी रैम मॉडल के साथ बेचा जाएगा, जो करीब महीने भर से उपलब्ध है। रियलमी नार्ज़ो 10ए में कंपनी ने 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी है। नए मॉडल को 3 जीबी रैम मॉडल की तरह Flipkart और Realme.com पर ही बेचा जाएगा। अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी नार्ज़ो 10ए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और यह मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस है।
 

Realme Narzo 10A 4GB RAM price in India, availability

रियलमी नार्ज़ो 10ए के 4 जीबी  रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है। फोन फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि Realme Narzo 10A का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 8,499 रुपये में बिकता है। रियलमी के इस फोन के नए मॉडल की पहली सेल 23 जून को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। इस दौरान फोन का 3 जीबी रैम मॉडल भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। Realme Narzo 10A हैंडसेट को सो व्हाइट और सो ब्लू रंग में खरीदा जा सकता है। चुनिंदा राज्यों में यह हैंडसेट ऑफलाइन स्टोर्स में भी उपलब्ध है।
Advertisement


जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Realme Narzo 10A को भारत में मई महीने में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Realme Narzo 10A specifications, features

डुअल-सिम रियलमी नार्ज़ो 10ए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

इस फोन को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।
Advertisement

Realme Narzo 10A की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी नार्ज़ो 10ए की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर है और वज़न 195 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.