Realme Narzo 10 की सेल आज एक बार फिर, कीमत 11,999 रुपये

Realme Narzo 10 में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। यह फोन आपको 2 कलर ऑप्शन में मिलेगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 15 जून 2020 11:17 IST
ख़ास बातें
  • आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी Realme Narzo 10 की सेल
  • मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है रियलमी नार्जो 10
  • भारत में मई में लॉन्च किया गया था रियलमी नार्जो 10

Realme Narzo 10 स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है

Realme Narzo 10 स्मार्टफोन की सेल भारत में आज एक बार फिर आयोजित की जा रही है, जो कि दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बता दें, इस किफायती रियलमी फोन की फ्लैश सेल कई बार आयोजित की जा चुकी है और आज फिर Flipkart और Realme India वेबसाइट पर इसे खरीदने का मौका दिया जा रहा है। नार्जो 10 की बात करें, तो इस फोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन आपको 2 कलर ऑप्शन में मिलेगा। रियलमी नार्जो 10 के साथ Realme Narzo 10A स्मार्टफोन भी भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था।
 

Realme Narzo 10 price in India, offers

Realme Narzo 10 के सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। सेल में यह फोन आपको ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा। सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme India वेब साइट पर शुरू होने वाली है।
Advertisement

Flipkart से खरीद के द्वारा सिटी क्रेडिट और डेबिट कार्डधारकों को 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। वहीं, RuPay डेबिट कार्डधारकों को 10,000 से अधिक खरीद पर 75 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर रियलमी एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। साथ ही Realme.com पर MobiKwik के द्वारा भुगतान करने पर आपको 500 रुपये का सुपरकैश भी मिलेगा। हालांकि, यह सुपरकैश असल में कैश नहीं है।
 
 

Realme Narzo 10 specifications, features

डुअल सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 10 में Android 10 पर आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

तस्वीरें लेने के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। सेलफी कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Realme Narzo 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।
Advertisement

रियलमी ने इस फोन में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  3. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  4. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  5. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  6. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  7. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  8. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  9. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  10. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.