Realme Narzo 10, Narzo 10A की सेल Flipkart और Realme.com पर 12 बजे होगी शुरू, जानें ऑफर्स

रियलमी नार्ज़ो 10 के सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। सेल में यह फोन आपको ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा। यह सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme India वेबसाइट पर शुरू होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 जून 2020 10:53 IST
ख़ास बातें
  • मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है रियलमी नार्ज़ो 10
  • मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस है रियलमी नार्ज़ो 10ए
  • दोनों फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है

Realme Narzo 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और Realme Narzo 10A में है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Realme Narzo 10 और Narzo 10A की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर शुरू होने वाली है। यह दोनों ही स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च किए गए थे और तब से लेकर अब तक इनकी सेल भी कई बार आयोजित की जा चुकी है। गौर करने वाली बात है कि आज दूसरे वेरिएंट के साथ इस फोन के नए वेरिएंट की सेल पहली बार शुरू होगी, इसका नया वेरिएंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हाल ही में लॉन्च किया गया है। बता दें, दोनों ही फोन रियलमी नार्ज़ो 10 और रियलमी नार्ज़ो 10ए किफायती सेगमेंट के फोन हैं।
.

Realme Narzo 10, Narzo 10A: Price in India

रियलमी नार्ज़ो 10 के सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। सेल में यह फोन आपको ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा। यह सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme India वेबसाइट पर शुरू होगी।

वहीं, दूसरी तरफ Realme Narzo 10A के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है, जबकि हाल ही में लॉन्च हुए नए 4 जीबी  रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन आपको सो व्हाइट और सो ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा। इस फोन को भी आप आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme India वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

रियलमी नार्ज़ो 10 और नार्ज़ो 10ए के ऑफर्स की बात करें, तो रियलमी.कॉम MobiKwik ग्राहकों को 500 रुपये कीमत का 100 प्रतिशत सुपरकैश दे रही है। Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भी अतिरिक्त 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है।
Advertisement
 
 

Realme Narzo 10 specifications, features

डुअल सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 10 में Android 10 पर आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

तस्वीरें लेने के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। सेलफी कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Advertisement

Realme Narzo 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।

रियलमी ने इस फोन में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम।
Advertisement
 

Realme Narzo 10A specifications, features

डुअल-सिम रियलमी नार्ज़ो 10ए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होगा।

इस फोन को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।
Advertisement

Realme Narzo 10A की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी नार्ज़ो 10ए की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर है और वज़न 195 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.