Realme Narzo 10 को आज फिर खरीदने का मौका, दोपहर 12 बजे होगी फ्लैश सेल

Realme Narzo 10 फोन केवल सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है।

Realme Narzo 10 को आज फिर खरीदने का मौका, दोपहर 12 बजे होगी फ्लैश सेल

5,000 एमएएच बैटरी से लैस है Realme Narzo 10

ख़ास बातें
  • Flipkart और Realme India वेबसाइट पर शुरू होगी सेल
  • Realme Narzo 10 सिंगल रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आता है
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है रियलमी नार्ज़ो 10
विज्ञापन
Realme Narzo 10 को खरीदने का मौका आज एक बार फिर मिलने वाला है। फोन की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme वेबसाइट पर शुरू होने वाली है। रियलमी नार्ज़ो 10 स्मार्टफोन मई में लॉन्च किया गया था, जो कि केवल एक 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। हालांकि, इस फोन में आपको कलर ऑप्शन तीन मिल जाएंगे, जो है ब्लू, ग्रीन और व्हाइट। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में आपको मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 10 और क्वाड रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।
 
 

Realme Narzo 10 price in India, offers

जैसे कि हमने बताया Realme Narzo 10 फोन केवल सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। Flipkart और Realme वेबसाइट पर आयोजित होने वाली इस सेल में यह ऊपर बताए तीनों कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

सेल में मिल रही छूट की बात करें, तो रियलमी वेबसाइट से नार्ज़ो 10 खरीदने पर MobiKwik के द्वारा भुगतान करने पर 500 रुपये का 100 प्रतिशत सुपरकैश मिलेगा।

वहीं, दूसरी तरफ फ्लिपकार्ट चुनिंदा बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर कई ऑफर पेश कर रहा है। Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है, वहीं RuPay डेबिट कार्ड पर 7,500 रुपये से ज्यादा खरीद पर 75 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट 3 से 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई भी दे रही है।
 

Realme Narzo 10 specifications, features

डुअल सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 10 में Android 10 पर आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

तस्वीरें लेने के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। सेलफी कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Realme Narzo 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।

रियलमी ने इस फोन में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • कमियां
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »