Realme तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च करेगी GT 8 Pro फोन!

रियलमी कथित तौर पर 8000mAh बैटरी वाले फोन पर काम कर रही है।

Realme तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च करेगी GT 8 Pro फोन!

Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh की बैटरी से लैस है।

ख़ास बातें
  • अपकमिंग Realme GT 8 Pro में यह बैटरी दे सकती है।
  • कंपनी तीन विकल्पों पर काम कर रही है।
  • बैटरी के मामले में नया रिकॉर्ड सेट करने की तैयारी में है कंपनी।
विज्ञापन
Realme ने हाल ही में अपना स्मार्टफोन Realme GT 7 Pro लॉन्च किया था। चाइनीज मार्केट में लॉन्च हुआ यह फोन 6500mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि कंपनी ने फोन को केवल 8.55mm मोटाई में ही सीमित कर दिया। यह करिश्मा कंपनियां सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी तकनीक की मदद से कर रही हैं। ऐसी बैटरी एनर्जी डेंसिटी को बहुत अधिक बढ़ा देती हैं जिससे छोटे साइज में भी ज्यादा पावर वाली बैटरी डिलीवर की जा सकती है। लेकिन यह सिलसिला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। खबर है कि Realme जल्द ही 8000mAh बैटरी वाला फोन पेश कर सकती है! आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Realme अपने स्मार्टफोन्स में बैटरी के मामले में नया रिकॉर्ड सेट करने की तैयारी में है। रियलमी कथित तौर पर 8000mAh बैटरी वाले फोन पर काम कर रही है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि कंपनी अपकमिंग Realme GT 8 Pro में यह बैटरी दे सकती है। इसके लिए ब्रैंड तीन विकल्प देख रही है। 

पहला विकल्प 7000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग का बताया गया है। दूसरा विकल्प 7500mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का हो सकता है। जबकि तीसरे विकल्प में 8000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग हो सकती है। 

टिप्स्टर का मानना है कि कंपनी तीसरे विकल्प के साथ जा सकती है जो कि 8000mAh बैटरी के साथ 80W चार्जिंग का है। हालांकि इसके साथ फोन का चार्जिंग टाइम ज्यादा हो जाएगा जो कि लगभग 70 मिनट तक हो सकता है। 7500mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन ज्यादा बेहतर हो सकता है जो कि बैटरी और चार्जिंग स्पीड के बीच एक बैलेंस दिखाता है। इसमें अनुमानित चार्जिंग टाइम 55 मिनट का बताया गया है। वहीं, 7000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी कंपनी चुन सकती है जिसमें केवल 42 मिनट के अनुमानित टाइम में फोन को फुल चार्ज किया जा सकेगा।  

यह जानकारी अभी लीक पर ही आधारित है। कंपनी इसमें बदलाव कर सकती है। लेकिन बैटरी क्षमता को लेकर Realme एग्रेसिव मोड में लग रही है। इससे पहले आई रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि Oppo अपने फोन में 7000mAh की बैटरी लाने की तैयारी में है। यह लीक भी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से आया था जिसमें कहा गया कि Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन विशाल बैटरी से लैस होंगे। 

ओप्पो के अपकमिंग फोन्स में से एक में 6285mAh बैटरी होगी जबकि एक अन्य फोन में 6850mAh बैटरी होगी जिसे कंपनी राउंड फिगर में 7000mAh के साथ पेश करेगी। कंपनी के फोन में आने वाली ये बड़ी क्षमता वाली बैटरी इसकी 80W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ कम्पैटिबल होंगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »