Realme Buds Air भारत में लॉन्च, जानें दाम

Realme Buds Air 12 एमएम बास बूस्ट ड्राइवर के साथ आता है। इसमें मल्टी-लेयर कंपोजिट डायफग्राम है। इसके अलावा कॉलिंग के लिए इनवायरमेंट नॉयज़ कैंसिलेशन सपोर्ट है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2019 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air में ऑटो-कनेक्शन सपोर्ट, इन-ईयर डिटेक्शन सपोर्ट है
  • रियलमी बड्स एयर की कीमत 3,999 रुपये है
  • Realme Buds Air में ब्लूटूथ 5.0 है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपने पहले ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds Air को लॉन्च कर दिया है। Realme ने अपने इस ऑडियो प्रोडक्ट को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Realme X2 के साथ लॉन्च किया। रियलमी बड्स एयर दिखने में बहुत हद तक ऐप्पल एयरपॉड्स जैसा लगता है। रियलमी का दावा है कि बड्स एयर सिंगल चार्ज में 17 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देगा। बता दें कि यह बैकअप ईयरबड्स के लिए दिए गए वायरलेस चार्जिंग केस में मौज़ूद एक्सट्रा चार्ज के ज़रिए मिलेगा।
 

Realme Buds Air price in India, sale date

रियलमी बड्स एयर की कीमत 3,999 रुपये है। रियलमी बड्स एयर की पहली सेल आज ही आयोजित की जा रही है। दूसरी सेल 23 दिसंबर को होगी। कंपनी ने इस प्रोडक्ट को यलो, ब्लैक और व्हाइट रंग में उतारा है। Realme Buds Air को फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर बेचा जाएगा।
Advertisement

इस कीमत में रियलमी बड्स एयर मार्केट में मौज़ूद Leaf Pods और Noise Shots X3 को चुनौती देगा।
 

Realme Buds Air features

रियलमी बड्स एयर 12 एमएम बास बूस्ट ड्राइवर के साथ आता है। इसमें मल्टी-लेयर कंपोजिट डायफग्राम है। इसके अलावा कॉलिंग के लिए इनवायरमेंट नॉयज़ कैंसिलेशन सपोर्ट है। ईयरबड्स डुअल चैनल ट्रांसमिशन को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा कंपनी ने अलग से गेमिंग मोड भी दिया है।
Advertisement
 

रियलमी बड्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौज़ूद है। बड्स एयर के साथ दिया गया चार्जिंग केस वायरलेस चार्जिंग के साथ काम करता है। आप चाहें तो केबल के ज़रिए भी इसे चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौज़ूद है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रियलमी का दावा है कि बड्स एयर 17 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देगा। इसमें चार्जिंग केस से मिलने वाला एक्सट्रा बैकअप भी शामिल है। एक्सट्रा चार्ज के बिना म्यूजिक प्लेबैक सिर्फ 3 घंटे तक चलेगा। चार्जिंग केस ची वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इसके अतिरिक्त Realme Buds Air में ऑटो-कनेक्शन सपोर्ट, इन-ईयर डिटेक्शन, दो माइक्रोफोन्स, गूगल असिस्टेंट इंटिग्रेशन और टच कंट्रोल है। ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.0 है। एक ईयरबड का वज़न 4.16 ग्राम है, जबकि चार्ज केस 42.3 ग्राम का है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.