Realme GT5 Pro का रिटेल बॉक्स आया नजर, जानें सबकुछ

Realme GT 5 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल LYT-808 कैमरा और 8 मेगापिक्सल IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 5 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल LYT-808 कैमरा होगा।
  • Realme GT 5 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Realme GT 5 Pro में BOE-कस्टमाइज्ड कर्व्ड-एज 6.78 इंच की डिस्प्ले होगी।

Realme GT NEO 3 में 50MP कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Realme

Realme मार्केट में Realme GT5 Pro को लेकर आ रही है। हाल ही में ब्रांड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए Realme GT5 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन की घोषणा की थी। हालांकि इस दौरान ऑफिशियल लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ। Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर जू क्यूई चेज ने सोशल मीडिया पर स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की एक फोटो पोस्ट की थी, जिससे जल्द लॉन्च होने का पता चलता है।

जैसा कि देखा जा सकता है कि फोन एक ब्लैक बॉक्स में आता है जिसके बीच में GT5 Pro ब्रांडिंग के साथ एक गोल्डन स्ट्रैप है। Realme ने अभी तक फोन के बारे में कोई अन्य जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन पिछले टीजर और लीक की बदौलत इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में काफी जानकारी है।

Realme GT 5 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। यह पेरिस्कोप टेलीफोटो शॉट्स के लिए IMX890 सोनी लेंस का इस्तेमाल करेगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करेगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो GT 5 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल LYT-808 कैमरा और 8 मेगापिक्सल IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है।
Advertisement

यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा जो कि 10,000mm² हीट डिसिपेशन यूनिट का सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इसमें BOE-कस्टमाइज्ड कर्व्ड-एज 6.78 इंच की डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूलन 1.5K और ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक होगी। Realme GT5 Pro की ऑफिशियल लॉन्च तारीख करीब आने पर ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.