Realme GT Neo 6 देगा Snapdragon 8 Gen 2 के साथ जल्द दस्तक, जानें सबकुछ

Realme GT Neo 6 की कीमत लगभग 2,000 युआन (लगभग 22,901 रुपये) होगी।

Realme GT Neo 6 देगा Snapdragon 8 Gen 2 के साथ जल्द दस्तक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Realme

Realme GT Neo 5 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme 2024 की शुरुआत तक Realme GT Neo 6 पेश कर सकता है।
  • Realme GT Neo 6 की कीमत लगभग 2,000 युआन (लगभग 22,901 रुपये) होगी।
  • Realme GT Neo 6 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Realme जल्द ही चीन में Realme GT 5 Pro को पेश करने की तैयार कर रही है। इसके अलावा ब्रांड कथित तौर पर Realme 12 Pro स्मार्टफोन सीरीज भी तैयार कर रही है। अब एक नई रिपोर्ट (TechGoing के जरिए) में पता चला है कि Realme 2024 की शुरुआत तक एक किफायती फ्लैगशिप फोन Realme GT Neo 6 पेश कर सकता है।


Realme GT Neo 6 की अनुमानित कीमत


इसके अलावा लीक से सुझाव मिलता है कि Realme GT Neo 6 की कीमत लगभग 2,000 युआन (लगभग 22,901 रुपये) होगी।


Realme GT Neo 6 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


एक चीनी लीकर के अनुसार, Realme GT Neo 6 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया जाएगा। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर काम करने वाले Realme GT 5 Pro के मुकाबले में नीचे रहेगा, जिसकी कीमत लगभग 4,000 युआन (लगभग 45,805 रुपये) होने की संभावना है। लीकर में कहा गया है कि GT Neo 6 में एक मैटेलिक फ्रेम होगा, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई। 

Realme GT Neo 6 आगामी किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus Ace 3, Redmi K70, iQOO Neo 9 और Honor 100 Pro को कड़ी टक्कर देगा। ऐसी संभावना है कि Ace 3 और K70 अगले साल की पहली तिमाही में ग्लोबल डेब्यू कर सकते हैं जो कि OnePlus 12R और Poco F6 के तौर पर रीब्रांड किए जाएंगे। Realme GT Neo 6 अगले साल की पहली तिमाही में चीन में लॉन्च हो सकता है। इस साल फरवरी में जीटी नियो 5 को पेश किया गया था। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आने वाली GT Neo 6 के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »