Realme GT Neo 6 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ देगा दस्तक

Realme GT Neo 6 में स्लिम बेजेल्स के साथ OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मई 2023 11:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme कथित तौर पर Realme GT Neo 6 पर काम कर रही है।
  • Realme GT Neo 6 में स्लिम बेजेल्स के साथ OLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • Realme GT Neo 6 फोन 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है।

Realme GT Neo 5 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme कथित तौर पर Realme GT Neo 6 पर काम कर रही है। जल्द ही रियलमी का आगामी फोन मार्केट में दस्तक देने वाला है। Realme GT Neo 6 में स्लिम बेजेल्स के साथ OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। GT Neo 6 में Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्रोसेसर मिल सकता है। यहां हम आपको Realme GT Neo 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Realme के आगामी फ्लैगशिप फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। हालांकि, टिपस्टर ने फोन के नाम की जानकारी नहीं दी है, ऐसा लग रहा है कि वह Realme GT Neo 6 की लीक हो सकती है।


Realme GT Neo 6 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Realme GT Neo 6 में स्लिम बेजेल्स के साथ OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह डिस्प्ले 1.5K+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट करती है। टिप्स्टर ने फिलहाल डिस्प्ले के साइज का खुलासा नहीं किया है। डिस्प्ले कॉन्फिगरेशन जो टिपस्टर ने जारी किया है, उससे पता चलता है कि स्मार्टफोन में वही 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है जो कि Realme GT Neo 5 में दी गई थी।

GT Neo 6 में Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म का ऑपरक्लॉक्ड वर्जन मिल सकता है। इससे सुझाव मिलता है कि फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन में बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह फोन 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है। पिछली रिपोर्ट्स के हिसाब इस स्मार्टफोन के रियर में OIS एनेबल्ड 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

Realme GT Neo 6  नए डिजाइन के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। हालांकि, स्पेसिफिकेशंस का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। फोन Realme 11 Pro मॉडल जैसे सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल से लैस हो सकता है। टिपस्टर ने पहले दावा किया था कि GT Neo 6 सीरीज, Realme 11 लाइनअप के बाद एंट्री करेगी। ऐसी संभावना है कि इस साल की तीसरी तिमाही में इसे पेश किया जाएगा। रियलमी का आगामी फोन iQOO 11s और Redmi K60 Ultra को टक्कर दे सकता है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  12. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  13. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.