Realme GT Neo 6 SE 5500mAh बैटरी, LTPO OLED डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स लीक

GT Neo 6 SE में LTPO OLED पैनल होगा जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। रियलमी ने फोन में 5,500mAh की बैटरी के साथ अघोषित Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट शामिल होने की जानकारी भी दी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मार्च 2024 13:27 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट से लैस हो सकता है Realme GT Neo 6 SE
  • GT Neo 6 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट
  • Neo 6 SE के 5500mAh बैटरी और LTPO OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आने की उम्मीद

Realme GT Neo 5 SE को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था

Realme GT Neo 6 सीरीज के जल्द ही कम से कम दो नए हैंडसेट के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है, जिनमें GT Neo 6 और एक टोन-डाउन वर्जन Neo 6 SE शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इनके ऑफशियल नामों की घोषणा नहीं की है, फिर भी लीक्स ने नाम के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन्स के अंदाजे जमकर लगाए जा चुके हैं। एक लेटेस्ट लीक Realme GT Neo 6 SE को लेकर आया है, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।

चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने का कथित Realme GT Neo 6 SE के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का सुझाव दिया है। टिप्सटर के अनुसार, GT Neo 6 SE में LTPO OLED पैनल होगा जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। रियलमी ने फोन में 5,500mAh की बैटरी के साथ अघोषित Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट शामिल होने की जानकारी भी दी है। बता दें कि OnePlus Ace 3V को पहला फोन बताया जा रहा है, जो इस चिपसेट के साथ लॉन्च होगा।
Advertisement

इसके अलावा, टिप्सटर ने दावा किया है कि GT Neo 6 SE कीमत के लिहाज से दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। वहीं, एक यूजर के कमेंट का रिप्लाई करते हुए टिप्सटर ने यह भी कहा कि 6 SE का LTPO पैनल बेहतरीन होगा, जो कई फ्लैगशिप फोन को पार कर जाएगा।

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि GT Neo 6 सीरीज को कब पेश किया जाएगा, लेकिन जैसा कि हमने बताया, OnePlus Ace 3V को Snapdragon 7+ Gen 3 के साथ आने वाला पहला फोन बताया जा रहा है, जिसके इस महीने के आखिर में लॉन्च होने की संभावना है। ऐसे में हम Realme GT Neo 6 सीरीज के इसके बाद जल्द से जल्द लॉन्च होने की उम्मीद करते हैं।
Advertisement

वहीं, ​​​​Realme GT Neo 6 की बात करें, तो हालिया लीक में बताया गया था कि डिवाइस में अधिक शक्तिशाली Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.