मात्र 80 Sec में 20% चार्ज होने वाला Realme GT Neo 5, 16GB रैम, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

240W मॉडल में 4,600mAh बैटरी दी गई है और 20V/12A एडेप्टर भी इसके साथ कंपनी ने उपलब्ध करवाया है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2023 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 5 में 240W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
  • यह 0 से 20% केवल 80 सेकंड में चार्ज हो सकता है।
  • इसमें 150W चार्जिंग वाला मॉडल भी पेश किया गया है।

Realme GT Neo 5 में 6.74 इंच 1.5K डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: Realme

Realme GT Neo 5 को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को चीन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें खास बात ये है कि कंपनी ने हैंडसेट में दो चार्जिंग वेरिएंट दिए हैं। एक में 150W फास्ट चार्जिंग दी है जबकि दूसरे में 240W फास्ट चार्जिंग दी है। फोन में 1.5k डिस्प्ले देखने को मिलता है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें Sony IMX890 मेन कैमरा सेंसर है और यह Turbo RAW फीचर के साथ आता है। फोन की कीमत और सभी स्पेक्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Realme GT Neo 5 की कीमत, उपलब्धता

Realme GT Neo 5 को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है जिसमें पर्पल फैंटेसी, सैंक्चुरी व्हाइट और झोऊ येही (ब्लैक) कलर वेरिएंट्स दिए गए हैं। फोन में दो चार्जिंग वेरिएंट्स मिलते हैं। पहले में 150W फास्ट चार्जिंग दी है जबकि दूसरे में 240W फास्ट चार्जिंग देखने को मिलती है। 

240W फास्ट चार्जिंग वाले मॉडल की बात करें तो इसकी कीमत CNY 3,199 (लगभग 39,000 रुपये) है। इसमें 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसका एक वेरिएंट 16 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत CNY 3,499 (लगभग 42,600 रुपये) है। 

Realme GT Neo 5 150W चार्जिंग वाला वेरिएंट CNY 2,499 (लगभग 30,400 रुपये) में आता है जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं इसका 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 2,699 (लगभग 32,900 रुपये) में आता है। जबकि 16 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट CNY 2,899 (लगभग 35,200 रुपये)में आता है। 
Advertisement
 

Realme GT Neo 5 के स्पेसिफिकेशंस

Realme GT Neo 5 में 6.74 इंच 1.5K डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक  AMOLED पैनल है और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 2772 x 1240 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह Android 13 आधारित Realme UI 4.0 स्किन के साथ ऑपरेट करता है। फोन में NFC सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसके रियर में RGB LED दी है जो नोटिफिकेशन लाइट की तरह काम करती है। 20 प्रतिशत से कम बैटरी रह जाने पर यह लाल चमकने लगती है। 

प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होकर आता है। साथ में  Adreno GPU 730 भी दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 मेन सेंसर दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फ्रंट में यह 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 
Advertisement

240W मॉडल में 4,600mAh बैटरी दी गई है और 20V/12A एडेप्टर भी इसके साथ कंपनी ने उपलब्ध करवाया है। इसके लिए कहा गया है कि यह फोन को 0 से 20% केवल 80 सेकंड में, 0 से 50% केवल 4 मिनट में और 0 ms 100% केवल 10 मिनट में चार्ज कर सकता है।  150W वेरिंएट में  5,000mAh बैटरी दी गई है और इसके साथ 20V/8A एडेप्टर दिया गया है। फोन में VOOC और SuperVOOC चार्ज का सपोर्ट भी दिया गया है।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  12. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  13. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.