Realme GT Neo 3 First Impressions: 8GB रैम, 256GB स्टोरेज, 150W सुपर फास्ट चार्जिंग वाला गेमिंग फ्रेंडली फोन

Realme GT Neo 3 में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है।

विज्ञापन
शेल्डन पिंटो, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2022 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 3 में एक बड़ा बदलाव MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर है
  • फोन Android 12 के साथ Realme UI 3 पर चलता है
  • Realme GT Neo 3 काजगी तौर पर एक दमदार फोन मालूम होता है

Realme GT Neo 3 की भारत में कीमत 36,999 रुपये से शुरू है।

Realme GT Neo 2 (Review) एक गेमिंग ग्रेड स्मार्टफोन के तौर पर मेरी उम्मीदों पर खरा उतरा। अब कंपनी ने इसका सक्सेसर लॉन्च किया है जो वही फॉर्म्यूला अपनाता दिखता है। Realme GT Neo 3 के कुछ फीचर्स इसे 2022 के प्रीमियम स्मार्टफोन की रेस में खड़ा करते हैं। कंपनी की तरफ से लॉन्च किए गए इस गेमिंग फ्रेंडली स्मार्टफोन पर जरा करीब से नजर डालते हैं। 

रियलमी का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme GT Neo 3 और Realme GT Neo 3 (150W) नाम के दो मॉडल्स में लॉन्च किया गया है। 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले मॉडल में भी दो ऑप्शन हैं। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 36,999 रुपये में आता है और 8GB RAM + 256GB मॉडल 38,999 रुपये में आता है। 150W चार्जिंग वाले मॉडल में बॉक्स के अंदर 150 वाट का चार्जर मिलता है। इसमें 12 GB रैम और 128 GB स्टोरेज है और कीमत 42,999 रुपये है। दोनों मॉडल्स में अलग-अलग बैटरी कैपिसिटी दी गई है। 80W वाले फोन में 5,000mAh बैटरी है जबकि 150W मॉडल में 4,500mAh बैटरी है।

Advertisement
मेरे पास टॉप एंड 150W मॉडल था। लुक्स के मामले में यह पुराने मॉडल जैसा दिखता है। फोन में पॉलीकार्बोनेट फ्रेम और मैटे ग्लास बैक पैनल है। 188 ग्राम वजन में भी यह ज्यादा भारी नहीं लगता। डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव है तो वह दो रेसिंग स्ट्राइप्स हैं जो इसे एक स्पोर्टी लुक देती हैं। फोन को नाइट्रो ब्लू, स्प्रिंट व्हाइट और एसफाल्ट ब्लैक कलर्स में से चुना जा सकता है। इसका एसफाल्ट ब्लैक ज्यादा सॉफ्ट लुक देता है क्योंकि इसमें रेसिंग स्ट्राइप्स नहीं दी गई हैं। 

Realme GT Neo 3 में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रैच प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। GT Neo 2 की तुलना में डिस्प्ले 120Hz पीक रिफ्रेश रेट और बॉटम में पतले बेजल के साथ दिया गया है। 

Advertisement
Realme GT Neo 3 (150W) का हाइलाइट इसकी 150W चार्जिंग कैपिबिलिटी है। Realme का दावा है कि 150W मॉडल अपने "Ultradart" एडेप्टिव चार्जिंग कंट्रोलर से लैस है। केवल पांच मिनट में यह 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज कर सकता है। 

फोन की बैटरी को दो यूनिट में बांटा गया है जिसमें हर यूनिट की कैपिसिटी 2,250mAh है। बैटरी सेफ्टी की बात आती है तो, कंपनी का कहना है कि इसका चार्जिंग सिस्टम TUV Rheinland से सर्टिफाइड है। इसमें स्मार्ट एमसीयू कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि बैटरी के साथ कुछ भी गड़बड़ होने पर इसे पावर सोर्स से डिस्कनेक्ट कर देता है। कंपनी का दावा है कि 1,600 चार्ज साइकिल पूरी होने के बाद भी इसकी बैटरी अपनी 80 प्रतिशत होल्डिंग कैपिसिटी को बरकरार रख सकती है। 
Advertisement

Realme GT Neo 3 में एक बड़ा बदलाव MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर के रूप में किया गया है। प्रोसेसर अच्छा है लेकिन डिवाइस ने इसके साथ गेमिंग और डेली बेसिस में कैसा परफॉर्म किया, इसके लिए आपको फुल रिव्यू का इंतजार करना पड़ेगा। रियलमी का कहना है कि इसने दूसरा डेडीकेटेड प्रोसेसर डिस्प्ले के लिए दिया है जो कि मोशन एस्टीमेशन, मोशन कम्पेंसेशन को बढ़ाने के साथ जीपीयू के लोड को कम करता है और फोन की कुल बैटरी खपत को भी कम करता है। 

Realme GT Neo 2 में मुझे कैमरा परफॉर्मेंस अच्छी नहीं लगी थी। GT Neo 3 में सेंसर रेजॉल्यूशन के मामले में यह डाउनग्रेड किया लगता है। प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। अल्ट्रा वाइड के रूप में वही 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा भी है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 
Advertisement

फोन Android 12 के साथ Realme UI 3 पर चलता है। फोन में सभी Android 12 फीचर्स मालूम होते हैं, लेकिन मैंने पहले से इंस्टॉल किए थर्ड पार्टी ऐप्स भी काफी नोटिस किए। 

Advertisement
Realme GT Neo 3 काजगी तौर पर एक दमदार फोन मालूम होता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, नया MediaTek Dimensity 8100 SoC है, और हैरान करने वाली बेहद फास्ट 150 वाट चार्जिंग है। मेन लेंस में ओआईएस सपोर्ट है जो इस सेग्मेंट में नहीं मिलता है। क्या ये पुराने मॉडल का बेहतर अपग्रेड है? और हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 10R से कैसे मुकाबला करता है, ये जानने के लिए फुल रिव्यू जरूर देखें।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2,120x1,080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good quality main camera
  • 150W wired charging
  • Good battery life
  • Fluid software experience
  • Feels premium
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Phone gets hot when charging at 150W
  • Plenty of preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2,120x1,080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.