Realme GT Master Edition की कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन ऑनलाइन लीक

रिपोर्ट के अनुसार, Realme GT Master Edition स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 399 (लगभग 35,200 रुपये) हो सकती है। जबकि फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत UR 449 (लगभग 39,600 रुपये) होगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 5 जुलाई 2021 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Master Edition फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में हो सकता है लॉन्च
  • रियलमी जीटी मास्टर एडिशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 5जी प्रोसेसर से होगा लै
  • फोन में मिल सकता है होल-पंच कटआउट

120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस हो सकता है फोन

Realme GT Master Edition की कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी कुछ लीक रेंडर्स के जरिए सामने आई है। यह स्मार्टफोन तीन फिनिश में आ सकते हैं, जिसमें फॉक्स लैदर बैक के साथ यूनिक पैटर्न शामिल है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और प्रीमियम लुक शामिल है। इस स्मार्टफोन में कंपनी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दे सकती है। इन सब के अलावा, फोन की यूरोपियन कीमत की भी जानकारी सार्वजनिक की गई है।  
 

Realme GT Master Edition price (rumoured)

91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Realme GT Master Edition स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 399 (लगभग 35,200 रुपये) हो सकती है। जबकि फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत UR 449 (लगभग 39,600 रुपये) होगी। फोन के एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का भी उल्लेख किया गया है, जिसकी कीमत EUR 349 (लगभग 30,700 रुपये) होगी। लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे कैंसल कर दिया गया है।
Advertisement
 

Realme GT Master Edition design (rumoured)

टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (aka @OnLeaks) ने 91Mobiles के कॉलेब्रेशन में साझा किए रेंडर्स के अनुसार, Realme GT Master Edition स्मार्टफोन तीन फिनिश के साथ आ सकता है, ब्लैक, व्हाइट और स्पेशल एडिशन जो कि यूनिक पैटर्न के साथ फॉक्स लैदर फिनिश में आता है। कथित रूप से तीसरे वर्ज़न का डिज़ाइन जापानी डिज़ाइनर Naoto Fukusawa के कॉलेब्रेशन में किया गया है। इस फ्लैगशिप फोन में एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ सेल्फी के लिए टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कटआउट मौजूद होगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो कि आयतकार मॉड्यूल में स्थित होगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और बॉटम में स्पीकर मौजूद होगा।
 

Realme GT Master Edition specifications (rumoured)

रियलमी जीटी मास्टर एडिशन को लेकर दावा किया गया है कि यह एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेगा। इसमें 6.43 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 5जी प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोन में 6.5 इंच डिस्प्ले होगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मौजूद होगा।

रियलमी जीटी मास्टर एडिशन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसके साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड स्नैपर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा और इसके साथ 13 मेगापिक्सल का व 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया जाएगा। साथ ही फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 4,300 एमएएच की हो सकती है, इसके साथ 65 वॉट सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग क्षमता होगी। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है और यह फोन 8mm मोटा होगा और 174 ग्राम पतला।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Quality 120Hz display
  • Good battery life and fast charging
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • No stereo speakers
  • No IP rating
  • Average low-light camera performance
  • Too many preloaded apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.