Realme GT 8 सीरीज हुई लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 

Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स को व्हाइट, ब्लू और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 16:54 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme GT 8 और GT 8 Pro शामिल हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी है

इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme ने मंगलवार को Realme GT 8 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में Realme GT 8 और GT 8 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। 

Realme GT 8 सीरीज का प्राइस, उपलब्धता

Advertisement

इस सीरीज के Realme GT 8 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 49,600 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 4,299 (लगभग 53,100 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 4,499 (लगभग 55,600 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,699 (लगभग 58,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 5,199 (लगभग 64,300 रुपये) का है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,899 (लगभग 35,900 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 3,199 (लगभग 39,600 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 3,399 (लगभग 42,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 3,599 (लगभग 45,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 4,099 (लगभग 50,700 रुपये) का है। इनकी बिक्री चीन में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जा रही है। इन स्मार्टफोन्स को व्हाइट, ब्लू और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Realme GT 8 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

इस सीरीज के Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच QHD+ (1,440 x 3,136 पिक्सल्स) AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 7,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 3,200 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर चलता है। इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में समान डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशंस हैं। Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

Advertisement

Realme GT 8 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ Ricoh GR एंटी-ग्लेयर प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.6 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.4 अपार्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Realme GT 8 का प्राइमरी कैमरा समान है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। ये दोनों स्मार्टफोन्स 30 fps पर 8K रिजॉल्यूशन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.