Realme GT 8 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

कंपनी ने बताया है कि Realme GT 8 Pro को 20 नवंबर को भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह दो कलर्स में उपलब्ध होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 23:25 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 8 Pro को 20 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फोटोग्राफी के लिए प्रीमियम डिवाइस बताया है
  • यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है

इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने पिछले महीने चीन में Realme GT 8 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme GT 8 और GT 8 Pro शामिल हैं। इस सीरीज के Realme GT 8 Pro को जल्द भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। 

कंपनी ने बताया है कि Realme GT 8 Pro को 20 नवंबर को भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन दो कलर्स - Diary White और Urban Blue में उपलब्ध होगा। Realme GT 8 Pro में 3 nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इसमें बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के लिए Hyper Vision+ AI चिप होगा। Realme GT 8 Pro में 2K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Realme GT 8 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Ricoh GR एंटी-ग्लेयर प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.6 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.4 अपार्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Realme GT 8 Pro का कैमरा 30 fps पर 8K रिजॉल्यूशन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फोटोग्राफी के लिए प्रीमियम डिवाइस बताया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। चीन में लाए गए इस सीरीज के बेस वेरिएंट में समान डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशंस हैं। Realme GT 8 का प्राइमरी कैमरा समान है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.