Realme GT 6 में होगा 50MP का OIS कैमरा, 20 जून को लॉन्‍च‍िंग, जानें प्रमुख फीचर्स

Realme GT 6 : एक 50 मेगापिक्‍सल का टेलिफोटो कैमरा भी इस फोन में दिया जाएगा, जोकि मेन कैमरा को सपोर्ट करेगा।

Realme GT 6 में होगा 50MP का OIS कैमरा, 20 जून को लॉन्‍च‍िंग, जानें प्रमुख फीचर्स

फोटोग्राफी को उम्‍दा बनाने के लिए रियलमी जीटी6 में हाइपरटोन इमेज इंजन दिया जाएगा।

ख़ास बातें
  • Realme GT 6 की लॉन्चिंग होगी 20 जून को
  • 50 एमपी के मेन कैमरा से लैस होगा स्‍मार्टफोन
  • फोन के प्रोसेसर और बैटरी की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है
विज्ञापन
रियलमी का नया स्‍मार्टफोन Realme GT 6 भारत समेत ग्‍लोबल मार्केट्स में 20 जून को लॉन्‍च (Realme GT 6 launch date) किया जाएगा। बीते कई दिनों कंपनी इस डिवाइस के प्रमुख स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस को कन्‍फर्म कर रही है। अब तक प्रोसेसर, बैटरी साइज और फास्‍ट चार्जिंग से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। अब Realme GT 6 के कैमरा (Realme GT 6 camera) के बारे में खुलासा किया गया है। कंपनी ने कहा है कि नए रियलमी फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा होगा। क्‍या होंगी इसमें खूबियां, आइए जानते हैं।  

Realme GT 6 में मिलने वाला 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन से इनेबल्‍ड होगा। यह Sony LYT-808 सेंसर है, जिसका सेंसर साइज 1/1.4 इंच है। इसमें f/1.69 का बड़ा अपर्चर मिलता है। Realme GT 6 की यह कैमरा खूबी फोन को मार्केट में मौजूद कई फ्लैगशिप लेवल स्‍मार्टफोन्‍स से टक्‍कर लेने में मदद करेगी। 

कंपनी ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि नए रियलमी फोन का मेन कैमरा 4K डॉल्‍बी विजन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसकी फोटो क्‍वॉलिटी के उम्‍दा होने का दावा किया गया है। इसके अलावा एक 50 मेगापिक्‍सल का टेलिफोटो कैमरा भी इस फोन में दिया जाएगा, जोकि मेन कैमरा को सपोर्ट करेगा। ऐसी भी खबरें हैं कि फोन में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है। 

फोटोग्राफी को उम्‍दा बनाने के लिए रियलमी जीटी6 में हाइपरटोन इमेज इंजन दिया जाएगा। तमाम फीचर्स जैसे- टेक्‍चर पोर्ट्रेट, फास्‍ट कैप्‍चर, नाइट मोड, स्‍टार मोड, स्‍ट्रीट मोड, एआई स्‍मार्ट रिमूवल और एआई नाइट विजन की खूबी इसमें होगी। 

Realme GT 6 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर होने की बात पहले ही सामने आ चुकी है। फोन में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 120W की रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 8T LTPO OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जो 6000 निट्स तक पीक ब्राइटनैस ऑफर करेगा। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Reliable performance for everyday and heavy use
  • Bright curved AMOLED screen
  • Good primary and telephoto cameras
  • Long lasting battery, fast charging
  • Industry-standard software support window
  • Has an IP54 rating
  • कमियां
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
  • Rear panel attracts a lot of fingerprints and smudges
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1264x2780 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »