18 अगस्त को भारत में लॉन्च होंगे Realme GT 5G और Realme GT Master Edition फोन

Realme GT 5G फोन Realme GT सीरीज़ का हिस्सा था, जिसमें Realme GT Neo, Realme GT Neo Flash Edition, Realme GT Master Edition और Realme GT Explorer Master Edition आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 अगस्त 2021 16:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 5G ग्लोबली जून में हुई थी लॉन्च
  • Realme GT Master Edition को पिछले महीने चीन में किया गया है लॉन्च
  • फोन की कीमत 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर से लैस होगा फोन

Realme GT 5G और Realme GT Master Edition को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने की है। सेठ ने रियलमी जीटी 5जी की कीमत को भी संकेत दिया, जिसे सबसे पहले मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। यह फोन Realme GT सीरीज़ का हिस्सा था, जिसमें Realme GT Neo, Realme GT Neo Flash Edition, Realme GT Master Edition और Realme GT Explorer Master Edition आदि शामिल हैं। इसके अलावा, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि रियलमी जीटी की कीमत 30,000 रुपये के आसपास होगी।

Realme ने Realme GT 5G स्मार्टफोन को चीन में मार्च महीने में लॉन्च किया था, जिसके बाद इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग जून में की गई थी। वहीं, अब यह फोन भारत में 18 अगस्त को Realme GT Master Edition फोन के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। माधव सेठ ने लेटेस्ट Ask Madhav एपिसोड के दौरा लॉन्चिंग डिटेल्स साझा की थी, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि इन दो फोन को लॉन्च करने के लिए वर्चुअल इवेंट का आयोजन किया जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि भारत में कौन-सा मास्टर एडिशन लॉन्च किया जाएगा, Realme GT Master Edition या फिर Realme GT Explorer Master Edition।
Advertisement

कीमत की बात करें, तो सेठ ने यह जानकारी दी है कि रियलमी जीटी 5जी की कीमत 30,000 रुपये के अंदर नहीं होगी। लेकिन India Today Tech की रिपोर्ट में एग्जिक्यूटिव का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस फोन की कीमत 30,000 रुपये के आसपास होगी। इस फोन की कीमत 30,000 रिपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है। Realme GT 5G की कीमत चीन में CNY 2,799 (लगभग 31,400 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं, यूरोप में इस वेरिएंट की कीमत EUR 449 (लगभग 39,900 रुपये) थी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो भारतीय वेरिएंट की कीमत ग्लोबल वेरिएंट के समान हो सकती है, जिसका खुलासा सेठ ने लेटेस्ट एपिसोड में किया। इस फोन में 6.43 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट सुपरडार्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • 3.5mm headphone jack
  • Clear stereo speakers
  • Excellent battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Several preloaded apps
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Quality 120Hz display
  • Good battery life and fast charging
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • No stereo speakers
  • No IP rating
  • Average low-light camera performance
  • Too many preloaded apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.