Realme GT 5 Pro फोन 1TB स्टोरेज, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें खासियतें

Realme GT 5 Pro  में 6.78 इंच की 8T LTPO 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 14:39 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme GT 5 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme GT 5 Pro के 12/256GB वेरिएंट की कीमत 3,399 Yuan (39,921 रुपये) है।

Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme China

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme GT 5 Pro को पेश कर दिया है। रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 8T LTPO 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। Realme GT 5 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल है। यहां हम आपको Realme GT 5 Pro  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme GT 5 Pro की कीमत और उपलब्धता


Realme GT 5 Pro के 12GB + 256GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 Yuan (लगभग 39,921 रुपये) है। वहीं 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,699 Yuan (लगभग 43,339 रुपये) है। 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 Yuan (लगभग 46,922 रुपये) है। और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 4,299 Yuan (लगभग 50,423 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन प्री-ऑर्डर के लिए चीन में उपलब्ध हो गया है और पहली सेल की शुरुआत 14 दिसंबर, 2023 से होगी।


Realme GT 5 Pro  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 2160Hz टच सैंपलिंग रेट, डीसी डिमिंग और 1600 निट्स तक ब्राइटनेस है। Realme GT 5 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC शामिल है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज है। इस फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

Realme GT 5 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 कस्टम स्किन पर काम करता है। कंपनी तीन साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। अन्य फीचर्स में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वीसी कूलिंग सिस्टम, USB 3.2 पोर्ट और AI सुपर एसिस्टेंट ऑनबोर्ड शामिल है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2780 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.