Realme GT 2 Series स्पेशल इवेंट 20 दिसंबर को होगा आयोजित, Realme GT 2 Pro हो सकता है लॉन्च...

Realme GT 2 Pro फोन में 6.8-इंच WQHD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम व 512 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी।

Realme GT 2 Series स्पेशल इवेंट 20 दिसंबर को होगा आयोजित, Realme GT 2 Pro हो सकता है लॉन्च...
ख़ास बातें
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा Realme GT 2 Pro
  • Realme GT 2 Series स्पेशल इवेंट 20 दिसंबर को आयोजित होगा
  • भारत में अगले साल लॉन्च हो सकता है रियलमी जीटी 2 प्रो
विज्ञापन
Realme GT 2 Series स्पेशल इवेंट 20 दिसंबर को आयोजित किया जाने वाला है, जहां Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि कंपनी का आगामी फोन हाल ही में लॉन्च हुए Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। रियलमी जीटी 2 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि यह 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 12 जीबी रैम से लैस होगा। फिलहाल लॉन्च से जुड़ी सटिक जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है नए Realme फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह भारत में अगले साल की शुरुआत में दस्तक दे सकता है।

Realme UK के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर टीज़र तस्वीर को शेयर किया गया है, जिसके जरिए Realme GT 2 Series special event का ऐलान किया गया है। यह इवेंट फेसबुक और यूट्यूब के जरिए वर्चुअली आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत 20 दिसंबर को 9am GMT (भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30) बजे होगी।

Realme ने फिलहाल इवेंट से जुड़ी सटिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि इस इवेंट में Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दें, जून महीने में Realme GT 5G फोन को जीटी सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। वहीं, अब कंपनी रियलमी जीटी 2 प्रो स्मार्टफोन से पर्दा उठ सकता है। यह रियलमी का सबसे प्रीमियम फोन हो सकता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन होगा।  
 

Realme GT 2 Pro price (expected)

हाल ही में लीक में जानकारी मिली थी कि  Realme GT 2 Pro फोन की कीमत CNY 4,000 (लगभग  47,600 रुपये) होगी। टिप्सटर का दावा था कि Realme कंपनी इस फोन का स्पेशल वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत CNY 5,000 (लगभग 59,500 रुपये) होगी।

यह फोन भारत में साल 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
 

Realme GT 2 Pro specifications (expected)

Realme GT 2 Pro फोन में 6.8-इंच WQHD+ OLED  डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम व 512 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »