50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme C67 5G लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Realme C67 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2023 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Realme C67 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme C67 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme C67 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme C67 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में Realme C67 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह शानदार डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन है। Realme C67 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां हम आपको Realme C67 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme C67 5G की कीमत और उपलब्धता


Realme C67 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Sunny Oasis और Dark Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री Realme.com और Flipkart पर 20 दिसंबर को 12 बजे से शुरू होगी। वहीं स्पेशल अर्ली एक्सेस सेल 16 दिसंबर से शुरू होगी। ऑफर की बात करें तो फोन को 1,000 रुपये कूपन और 1,000 बैंक ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।


Realme C67 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Realme C67 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 680 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6100 Plus पर काम करता है। इस फोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। Realme C67 5G में फ्लैट फ्रेम डिजाइन और बड़ा सर्कुलर कैमरा आईलैंड है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल SIM, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, GNSS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में IP54 रेटिंग और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.