ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme C31 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह फोन डार्क ग्रीन और लाइट सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 31 मार्च 2022 14:19 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.5 इंच के एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है
  • Realme C31 में 12nm का Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है
  • 13 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है इस स्‍मार्टफोन में

Realme C31 स्‍मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल चैनलों के जरिए 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा।

Photo Credit: Realme

Realme C31 स्‍मार्टफोन को गुरुवार को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह C सीरीज में कंपनी का नया किफायती स्‍मार्टफोन है। इसमें 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले और 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसी खूबियां हैं। Realme C31 में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्‍ड Realme R UI पर चलता है और 5,000mAh की बैटरी से पैक है। Realme C31 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस अपने इंडोनेशियाई मॉडल जैसे ही हैं, जिसे पिछले हफ्ते लॉन्‍च किया गया था। 
 

Realme C31 के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

भारत में Realme C31 की कीमत 3GB + 32GB स्टोरेज मॉडल के लिए 8,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन डार्क ग्रीन और लाइट सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Realme C31 स्‍मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल चैनलों के जरिए 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। 
 

Realme C31 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट वाला Realme C31 स्‍मार्टफोन Android 11 पर बेस्‍ड Realme UI R एडिशन पर चलता है। फोन में 6.5 इंच के एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो 88.7 प्रतिशत है। Realme C31 में 12nm का Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 4GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।

Realme C31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f / 2.2 अपर्चर लेंस और 4x डिजिटल जूम के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक मोनोक्रोम सेंसर है। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Realme C31 में 64GB तक इंटरनल स्‍टोरेज है। इसे एसडी कार्ड से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 4G LTE, वाई-फाई (2.4 GHz), ब्लूटूथ v5, 3.5mm हेडफोन जैक और एक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी है। दावा है कि यह स्टैंडबाय पर 45 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है। Realme C31 का वजन 197 ग्राम है। 10 हजार रुपये से कम की रेंज में आए इस स्‍मार्टफोन को 6 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and slim design
  • Decent performance for the price
  • Good battery life
  • Bad
  • Weak cameras, especially in low light
  • Micro-USB port
  • Slow charging
  • Preinstalled bloatware apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + Monochrome

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.