5000mAh बैटरी, 4GB रैम, 8MP कैमरा के साथ रियलमी का सस्‍ता फोन Realme C30s लॉन्‍च, जानें प्राइस

फोन की बिक्री सबसे पहले फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए होगी। 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से प्‍लस मेंबर्स इस डिवाइस को खरीद सकेंगे। बाकी ग्राहक इस स्मार्टफोन को 23 सितंबर दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Realme C30s डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आता है
  • यह एक 4G स्मार्टफोन है
  • इंटरनल स्टोरेज को 1TB तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है

Realme C30s में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का AI मेन कैमरा दिया गया है। f/2.2 अपर्चर के साथ इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलता है।

रियलमी ने अपने नए एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन Realme C30s को बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया। यह स्‍मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी को पैक करता है और ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A चिपसेट से पावर्ड है। इसमें दिए गए 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट, 20:9 का एस्पेक्ट रेश्यो और 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। 8.5mm पतले इस फोन में माइक्रो-टेक्सचर्ड स्लिप-रेसिस्टेंट डिजाइन दिया गया है। Realme C30s डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आता है और यह एक 4G स्मार्टफोन है। फोन के इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। 
 

Realme C30s के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Realme C30s के दो कॉन्फ़िगरेशन में लाया गया है। इसके 2GB RAM + 32GB स्टोरेज मॉडल के दाम 7,499 रुपये और 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। फोन, स्ट्राइप ब्लैक और स्ट्राइप ब्लू कलर में आता है।
Advertisement

फोन की बिक्री भारत में सबसे पहले फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए होगी। 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से प्‍लस मेंबर्स इस डिवाइस को खरीद सकेंगे। बाकी ग्राहक इस स्मार्टफोन को 23 सितंबर दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।
 

Realme C30s के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्‍प्‍ले है, जिसमें 60 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट, 20:9 का एस्पेक्ट रेश्यो और 400 निट्स की ब्राइटनेस है। Realme C30s ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A SoC से पावर्ड है और यह Realme UI गो एडिशन पर चलता है, जो Android 12 को बूट करेगा। यह 4GB तक रैम और 64GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है। इंटरनल स्‍टोरेज को एसडी कार्ड से 1TB तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। 
Advertisement

Realme C30s में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का AI मेन कैमरा दिया गया है। f/2.2 अपर्चर के साथ इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलता है। रियर कैमरा से 30fps पर फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं, जबकि सेल्फी कैमरा 30fps पर एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह डिवाइस माइक्रो-टेक्सचर स्लिप-रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ आती है। Realme C30s में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। यह एक 4G स्मार्टफोन है, जो 2.4GHz वाई-फाई और ब्लूटूथ v4.2 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी 2.0 माइक्रो-यूएसबी पोर्ट भी है। फोन का वजन लगभग 186 ग्राम है।
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.