Realme C3 को भारत में मिलना शुरू हुआ लेटेस्ट अपडेट, मिले ये नए फीचर्स

Realme फोरम के पोस्ट के मुताबिक, Realme C3 यूज़र्स के लिए इस अपडेट को स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है। जैसे ही यह पुख्ता हो जाएगा कि इस अपडेट में किसी तरह का गंभीर बग शामिल नहीं है वैसे ही इसे बड़े स्तर ज़ारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme C3 के इस नए अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX2020_11.A.39 है
  • लेटेस्ट अपडेट में शामिल हैं कुछ नए फीचर्स और ऑप्टिमाइज़ेशन
  • जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है लेटेस्ट अपडेट

Realme C3 में मौजूद है 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Realme C3 स्मार्टफोन के लिए भारत में अगस्त 2020 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। चेंजलॉग के मुताबिक, इस अपडेट में कुछ नए फीचर्स और ऑप्टिमाइज़ेशन शामिल है, जैसे नेविगेशन की में रोटेट बटन जोड़ा जाना व चार्जिंग के दौरान बैटरी आइकन के डिस्प्ले को ऑप्टिमाइज़ करना आदि। इसके अलावा, इस अपडेट में जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मौजूद है। Realme यूज़र्स के लिए इस अपडेट को स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है।

Realme C3 के इस नए अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX2020_11.A.39 है। Realme फोरम के पोस्ट के मुताबिक, रियलमी सी3 यूज़र्स के लिए इस अपडेट को स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जिसमें जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच शामिल है। शुरुआती रूप में इस अपडेट को सीमित संख्या के लोगों के लिए ज़ारी किया गया है, लेकिन जैसे ही यह पुख्ता हो जाएगा कि इस अपडेट में किसी तरह का गंभीर बग शामिल नहीं है वैसे ही इसे बड़े स्तर पर रोलआउट कर दिया जाएगा।
 

रियलमी साइट के चेंजलॉग के मुताबिक, नए अपडेट के बाद फोन में रिसेंट ऐप्स के जरिए ऐप खोलने में पहले से कम देरी लगेगी। इसके अलावा ऐप पहले से ज्यादा तेज़ी से इंस्टॉल होगी। इसमें चार्जिंग के दौरान बैटरी आइकन के डिस्प्ले को व कैमरा कोल्ड स्टार्ट की स्पीड को ऑप्टिमाइज़ किया गया है, इसके साथ ही नेविगेशन की में रोटेट की को जोड़ा गया है। इसके अलावा इस अपडेट में फ्लाइट मोड को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है, जिसके बाद फ्लाइट मोड ऑन रहने पर भी ब्लूटूथ स्टेटस प्रभावित नहीं होगा।

इस सॉफ्टवेयर अपडेट में उन समस्या को भी फिक्स किया गया है, जहां यूज़र्स कॉन्फ्रेस कॉल नहीं कर पा रहे थे और नॉन-इमरजेंसी नंबर गलत तरीके से डिस्प्ले हो रहे थे।

आपको बता दें, रियलमी सी3 फोन भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.5 इंच डिस्प्ले मौजूद है और यह दो कलर ऑप्शन में आता है जो हैं फ्रोज़न ब्लू और ब्लेज़िंग रेड। वहीं स्टोरेज में भी आपको दो विकल्प मिलेंगे एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C3, Realme, Realme C3 update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  3. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  6. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  8. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  9. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  10. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.