Realme C3 और Realme 5i के बारे में जानकारी आई सामने, अगले साल हो सकते हैं लॉन्च

Realme C3 का मॉडल नंबर ‘RMX1941' है। इसे एलटीई सपोर्ट के साथ लाया जाएगा। इसका मतलब है कि रियलमी सी3 5जी स्मार्टफोन नहीं होगा।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2019 11:57 IST
ख़ास बातें
  • Realme 5i का मॉडल नंबर RMX2030 है
  • Realme C3 का मॉडल नंबर ‘RMX1941' है
  • रियलमी सी3 मार्केट में Realme C2 की जगह लेगा

Realme XT और Realme C2

2019 खत्म होने के कगार पर है। लेकिन स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां लीक होने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। प्रतीत होता है कि Realme मार्केट में दो नए बजट फोन Realme C3 और Realme 5i लाने की तैयारी कर रही है। क्योंकि इन दोनों स्मार्टफोन को सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल, इन फोन के नाम व मॉडल नंबर के अलावा कोई और ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि रियलमी 5आई का मॉडल नंबर वही है जो एक वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किए गए एक फोन का था।

IMDA पर दो नए रियलमी फोन को लिस्ट किए जाने की जानकारी टिप्सटर सुधांशु अंभोरे (@Sudhanshu1414) द्वारा दी गई है। उन्होंने आईएमडीए लिस्टिंग पेज के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। Realme C3 का मॉडल नंबर ‘RMX1941' है। इसे एलटीई सपोर्ट के साथ लाया जाएगा। इसका मतलब है कि रियलमी सी3 5जी स्मार्टफोन नहीं होगा। डिवाइस को Sinoppel Device Pte. Ltd. द्वारा लिस्ट किया गया है जो ओप्पो मोबाइल्स का स्थानीय ऑफिस है। रियलमी सी3 मार्केट में Realme C2 की जगह लेगा। हालांकि, इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

दूसरा फोन Realme 5i है जिसका मॉडल नंबर RMX2030 है। इसी मॉडल नंबर वाले एक रियलमी स्मार्टफोन को वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर इस महीने ही लिस्ट किया गया था। इस फोन के बारे में भी सिर्फ एलटीई सपोर्ट होने की जानकारी मिली है। Realme ने मार्केट में पहले ही Realme 5 और Realme 5s को उतारा था। ऐसे में रियलमी 5आई ज़्यादा दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है। खासकर प्रोसेसर विभाग में। कुछ ऐसा ही कंपनी ने रियलमी 3आई के साथ किया था। संभव है कि रियलमी मार्केट में रियलमी 5 की जगह रियलमी 5आई को उतारे। ताकि पोर्टफोलियो रोचक बना रहे।

उम्मीद है कि दोनों ही रियलमी स्मार्टफोन के बारे में अगले साल ज़्यादा जानकारी उपलब्ध होगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme C3, Realme 5i
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.