Realme C3 की ओपन सेल सीमित समय के लिए शुरू

Realme C3 की भारत में कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। फोन को सीमित समय के लिए ओपन सेल के जरिए बेचा जाएगा। रियलमी सी3 को भारत में फ्लिपकार्ट और Realme.com के जरिए बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 फरवरी 2020 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme C3 में Mediatek Helio G70 प्रोसेसर दिया गया है
  • फोन में डुअल रियर कैमरा और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दी गई है
  • रियलमी सी3 की ओपन सेल 21 फरवरी तक चलेगी

Realme C3 की भारत में कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है

Realme C3 अब भारत में सीमित अवधि के लिए ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि ग्राहक इस फोन को बिना फ्लैश सेल के झंझट के कभी भी खरीद सकते हैं। Flipkart और Realme.com पर यह फोन 21 फरवरी तक 24x7 बेचा जाएगा। Realme C3 को इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी पहली फ्लैश सेल पिछले हफ्ते आयोजित की गई थी। पहली फ्लैश सेल में रियलमी सी3 को पूरे दिन के लिए उपलब्ध कराया गया था और अब यह फोन सीमित समय के लिए ओपन सेल में बेचा जाएगा। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ का दावा है कि रियलमी सी3 की भारी मांग को पूरा करने के लिए इसे ओपन सेल पर लाया जा रहा है।

रियलमी सी3 की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट का है। Realme C3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। फोन को ब्लेज़िंग रेड और फ्रॉज़ेन ब्लू रंग में लॉन्च किया गया है। जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि फोन को फ्लिपकार्ट और Realme.com के जरिए बेचा जाएगा। यह ओपन सेल 21 फरवरी तक के लिए पेश की गई है, जिसके बाद यह फोन पहले की तरह फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा। सेठ ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडर पर साझा किए एक पोस्ट के जरिए दी है।

 

Realme C3 design, specifications

डुअल-सिम रियलमी सी3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

(पढ़े: Realme C3 का रिव्यू)

Realme C3 डुअल कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।
Advertisement

रियलमी सी3 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में 43.9 घंटे तक के टॉक टाइम और 727.7 घंटे के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर और वज़न 195 ग्राम है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.