Realme C3 में होगा 'गेमिंग' प्रोसेसर, और भी स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

Realme C3 मौजूदा रियलमी सी2 का अपग्रेड होगा। पिछले वर्ज़न के मुकाबले इस फोन में सबसे बड़ा बदलाव इसके प्रोसेसर में देखने को मिलेगा। कंपनी ने यह भी पुष्टी कर दी है कि इसमें Realme UI होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 फरवरी 2020 10:58 IST
ख़ास बातें
  • Realme C3 में Mediatek Helio G70 प्रोसेसर होगा
  • इस फोन में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी
  • रियलमी सी3 'Realme UI' के साथ आएगा

Realme C3 भारत में 6 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा

Realme C3 भारत में 6 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन अपने पिछले वर्ज़न की तरह एंट्री-लेवल सेगमेंट के तहत लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को लॉन्च होने में अब दो दिन ही बचे हैं और रियलमी ने इस फोन को टीज़ करना शुरू कर दिया है। सोमवार को कंपनी ने खुलासा किया है कि Realme C3 कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जो आउट-ऑफ-द-बॉक्स यानी पहले से ही रिलमी यूआई के साथ आएगा। बता दें कि Realme UI ओप्पो के ColorOS ऑपरेटिंग सिस्टम का ही एक कस्टम वर्ज़न है। इसके अलावा रियलमी ने यह भी पुष्टी कर दी है कि यह स्मार्टफोन मीडियटेक हीलियो जी70 चिपसेट के साथ आएगा। कंपनी ने रियलमी सी3 में शामिल डुअल रियर कैमरा के बारे में भी जानकारी दी है।

रियलमी मोबाइल्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने हाल ही में रियलमी सी3 में आउट-ऑफ-द-बॉक्स रियलमी यूआई आने की जानकारी साझा की है। बता दें कि रियलमी ने ओप्पो के कलरओएस में बदलाव कर नया Realme UI रिलीज किया है। कंपनी का दावा है कि यह ओएस स्टॉक एंड्रॉयड जैसा अनुभव देगा। कंपनी ने फिलहाल Realme C3 में आने वाले Realme UI के एंड्रॉयड वर्ज़न की जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि यह ओएस एंड्रॉयड 10 पर आधारित हो।
Advertisement

Realme ने यह भी पुष्टी कर दी है कि Realme C3 में MediaTek Helio G70 चिपसेट होगा। हीलियो जी70 चिपसेट को मीडियाटेक ने पिछले महीने पेश किया था। यह चिपसेट गेमिंग के लिहाज़ से अच्छा माना जाता है। मीडियाटेक ने इसे मिड-रेंड और लो-एंड सेगमेंट के लिए लॉन्च किया है। यह एक ऑक्टा-कोर यानी आठ कोर वाला चिपसेट है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले दो कोर्टेक्स-ए75 कोर दिए गए हैं और छह 1.75 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक-स्पीड वाले कोर्टेक्स-ए55 कोर दिए हैं। 

कंपनी ने Realme C3 के बैक में दो कैमरों का सेटअप शामिल होने की जानकारी भी साझा की है। इसमें मेन कैमरा 12-मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। रियलमी सी3 के फ्रंट कैमरा को लेकर रियलमी ने किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
Advertisement

एक आधिकारिक ट्वीट में यह भी बताया गया है कि Realme C3 में 6.5-इंच साइज़ की डिस्प्ले होगी, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगी। इस डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 प्रतिशत होगा और इसकी सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया जाएगा। इसके अलावा रियलमी सी3 के फ्लिपकार्ट टीज़र में इसमें 5,000 एमएएच बैटरी होने का पता भी चल चुका है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 20.8 घंटो तक का यूट्यूब स्ट्रीमिंग और 43.9 घंटों तक का टॉक टाइम दे सकती है। रियलमी सी3 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन लीक नहीं हुई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.