Realme C2 के इन दो वेरिएंट की ओपन सेल 30 जून तक

रियलमी सी2 (रिव्यू) की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है।

Realme C2 के इन दो वेरिएंट की ओपन सेल 30 जून तक
ख़ास बातें
  • Realme C2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • हीलियो पी22 प्रोसेसर पर चलता है रियलमी सी2
  • Realme C2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
विज्ञापन
Realme ने जानकारी दी है कि वह अपने Realme C2 के दो स्टोरेज वेरिएंट को 30 जून तक ओपन सेल में बेचेगी। कंपनी ने रियलमी सी2 के 2 जीबी + 32 जीबी और 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट को Realme.com और Flipkart पर ओपन सेल में बेचने की बात की है। Realme C2 की तीसरा स्टोरेज वेरिएंट पहले की तरह फ्लैश सेल में मिलता रहेगा। याद रहे कि Realme C2 को इस साल अप्रैल महीने में ही लॉन्च किया गया था।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर Realme C2 के दो स्टोरेज वेरिएंट को ओपन सेल में उपलब्ध कराने की जानकारी दी। Realme ने अभी Realme C2 के 2 जीबी + 16 जीबी वेरिएंट की ओपन सेल के बारे में कुछ नहीं बताया है।
 

Realme C2 की भारत में कीमत

रियलमी सी2 (रिव्यू) की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है। फोन के 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 7,999 रुपये में बेचा जाता है। फोन डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में उपलब्ध है।

दूसरी तरफ, Realme अपनी वेबसाइट और Flipkart पर Real Leap Days सेल का भी आयोजन कर रही है। इसमें Realme 2 Pro, Realme 2 और Realme U1 को सस्ते में बेचा जा रहा है।
 

Realme C2 स्पेसिफिकेशन और फीचर

डुअल सिम (नैनो) रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 3 जीबी।

Realme C2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस है जिससे बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलती है। हैंडसेट एआई फेस अनलॉक से लैस है।

Realme C2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 154.3x73.7x8.5 मिलीमीटर।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Beautiful design
  • Up-to-date software
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Below-average cameras
  • Weak performance
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »