Realme C12 और Realme C15 लॉन्च हुए भारत में, 6,000 एमएएच बैटरी से हैं लैस

Realme C12 की सेल 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि Realme C15 को पहली बार 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ही फोन Flipkart और Realme.com पर मिलेंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 13:40 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी सी15 में चार रियर कैमरे हैं
  • Realme C12 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • Realme C15 के दो वेरिएंट हैं और रियलमी सी12 का एक मात्र वेरिएंट
Realme C12 और Realme C15 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये Realme के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन हैं। रियलमी सी12 को इस साल जुलाई महीने में पेश किए गए Realme C11 के अपग्रेड के तौर पर डिज़ाइन किया गया है। दूसरी तरफ, रियलमी सी15 के ज़रिए कंपनी ने क्वाड रियर कैमरा सेटअप को सी सीरीज़ का हिस्सा बना दिया है। दोनों ही नए स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच और एक जैसे डिज़ाइन के साथ आते हैं। रियलमी सी12 और रियलमी सी15 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा फोन दो अलग रंगों में आते हैं और इनमें रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
 

Realme C12, Realme C15 price in India, sale date

रियलमी सी12 की कीमत भारत में 8,999 रुपये है। यह दाम फोन के एक मात्र 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। दूसरी तरफ, रियलमी सी15 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आप 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे। दोनों ही फोन आपको पावर ब्लू और पावर सिल्वर रंग में मिलेंगे। Realme C12 की सेल 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि Realme C15 को पहली बार 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ही फोन Flipkart और Realme.com पर मिलेंगे।

रियलमी सी12 की ऑफलाइन सेल 31 अगस्त को शुरू होगी, जबकि रियलमी सी15 को दुकानों में 3 सितंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा।
 

Realme C12 specifications

डुअल-सिम रियलमी सी12 हैंडसेट एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। Realme C12 में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। डिवाइस में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है।
Advertisement
 

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme C12 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। ब्यूटी मोड, एचडीआर, पनोरमिक व्यू, पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स, एचडीआर, स्लो मोशन और नाइटस्केप जैसे कैमरा मोड फोन का हिस्सा हैं। आगे की तरफ रियलमी सी12 में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Realme C12 की बैटरी 6,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर और वज़न 209 ग्राम है। Realme C12 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement
 

Realme C15 specifications

रियलमी सी12 की तरह डुअल-सिम रियलमी सी15 एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 88.7 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 420 निट्स ब्राइटनेस के साथ। एलसीडी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। रियलमी सी15 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
 

अब बात कैमरा सेटअप है। रियलमी सी15 में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 लेंस से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है, एफ/ 2.25 लेंस के साथ। दो मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स इस सेटअप का हिस्सा हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है।
Advertisement

स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। Realme C15 के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, 4जी, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट स्कैनर और मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। Realme C15 का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Built well
  • Bad
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Built well
  • Bad
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
  • 4GB variant isn’t good value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.