Realme C12 में अब मिलेगा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, कीमत 10,000 रुपये से है कम

रियलमी सी12 के नए 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 9,999 रुपये तय की गई है। यह फोन Flipkart और Realme.com के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 जनवरी 2021 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Realme C12 को पहले सिंगल कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया था
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है रियलमी सी12
  • फोन Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर है खरीद के लिए उपलब्ध

Realme C12 फोन आपको पावर ब्लू और पावर सिल्वर विकल्प में मिलेगा

Realme C12 स्मार्टफोन के लिए अब 4 जीबी रैम मॉडल भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। आपको बता दें, यह रियलमी सी12 स्मार्टफोन को अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था, लेकिन उस वक्त फोन का केवल 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज ही पेश किया गया था। लेकिन अब आपको इस फोन में 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प भी मिलेगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। रैम और स्टोरेज क्षमता छोड़कर सभी स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही हैं। रियलमी सी12 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6,000 एमएएच की बैटरी मिलती है। नया 4 जीबी रैम वेरिएंट को Flipkart पर एक्सचेंज ऑफर के साथ लिस्ट कर दिया गया है।
 

Realme C12 price in India, availability

रियलमी सी12 के नए 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 9,999 रुपये तय की गई है। यह फोन Flipkart और Realme.com के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है। Realme C12 फोन आपको पावर ब्लू और पावर सिल्वर विकल्प में मिलेगा। रियलमी सी12 के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है, जो कि दोनों ऑनलाइन साइट पर खरीद के लिए मौजूद हैं।

Flipkart रियलमी सी12 फोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर भी दे रहा है, इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई और बैंक डिस्काउंट भी बंडल में शामिल हैं। Realme.com पर आपको Mobikwik और Freecharge के माध्यम से कैशबैक मिलेगा।
 

Realme C12 specifications

डुअल-सिम रियलमी सी12 हैंडसेट एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। Realme C12 में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। डिवाइस में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme C12 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। ब्यूटी मोड, एचडीआर, पनोरमिक व्यू, पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स, एचडीआर, स्लो मोशन और नाइटस्केप जैसे कैमरा मोड फोन का हिस्सा हैं। आगे की तरफ रियलमी सी12 में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Realme C12 की बैटरी 6,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर और वज़न 209 ग्राम है। Realme C12 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Built well
  • Bad
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त ड
  6. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  7. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  10. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.