Realme C11 की सेल आज एक बार फिर, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Realme C11 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 7,499 रुपये है। ग्राहक इसे रिच ग्रीन और रिच ग्रे रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।

Realme C11 की सेल आज एक बार फिर, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Realme C11 की सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू

ख़ास बातें
  • Realme C11 की सेल Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी
  • रियलमी सी11 में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • फोन में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Realme C11 स्मार्टफोन की सेल आज एक बार फिर दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर आयोजित होने वाली है। यह स्मार्टफोन जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था, और तब से इसे फ्लैश सेल के माध्यम से बेचा जा रहा है। रियलमी सी11 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है, इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। रियलमी सी11 फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है और इसमें आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Realme C11 price in India, sale, offers

रियलमी सी11 फोन की सेल जैसे कि हमने बताया आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होने वाली है। Realme C11 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 7,499 रुपये है। ग्राहक इसे रिच ग्रीन और रिच ग्रे रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक प्राप्त होगा और इसके साथ ही उन्हें 834 रुपये प्रति माह की राशि पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी प्राप्त होगा। Realme.com वेबसाइट के जरिए फोन खरीदने पर 500 रुपये तक का MobiKwik कैशबैक प्राप्त होगा।  
 

Realme C11 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) का मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। Realme C11 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है और यह 2 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है।

फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर आता है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं।

Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी सी11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • कमियां
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »