Realme 7 और Realme C11 की सेल आज एक बार फिर, कीमत 7,499 रुपये से शुरू

Realme 7 की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं, Realme C11 फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 7,499 रुपये है।

Realme 7 और Realme C11 की सेल आज एक बार फिर, कीमत 7,499 रुपये से शुरू

Realme 7 की भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme C11 की सेल दोपहर 2 बजे शुरू होगी
  • Realme 7 की सेल के लिए आपको 12 बजे Flipkart या Realme.com पर जाना होगा
  • दोनों फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी पेश किए जाएंगे
विज्ञापन
Realme 7 और Realme C11 आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों फोन की सेल Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित होगी। हालांकि इन दोनों की बिक्री के समय में अंतर है। रियलमी 7 की सेल दोपहर 12 बजे होगी। वहीं, रियलमी सी11 की सेल दोपहर 2 बजे शुरू होगी। Realme 7 की सबसे बड़ी खासियत इसकी आकर्षित कीमत पर मिलने वाला 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश पैनल वाला डिस्प्ले और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग आउटपुट है। इसके अलावा फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले 8 जीबी तक रैम से लैस आता है। दूसरी ओर, Realme C11 की खासियतों में 5,000 एमएएच बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट शामिल हैं।
 

Realme 7, Realme C11 price in India, sale offers

रियलमी 7 की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे ग्राहक 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। कलर ऑप्शन की बात करें, तो Realme 7 फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट रंग में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी

वहीं, Realme C11 फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 7,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन में दो कलर ऑप्शन दिए जाते हैं- रिच ग्रीन और रिच ग्रे। फोन की सेल आज दोपहर 2 बजे Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी।

फ्लिपकार्ट पर Realme 7 और Realme C11 की खरीद करते समय यदि आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा और साथ ही दो साल की डिस्कवरी प्लस प्रीमियम सदस्यता भी। इसके अलावा दोनों फोन को बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीदा जा सकता है। Realme.com पर दोनों फोन को MobiKwik के ज़रिए खरीदने पर 500 रुपये का मोबिक्विक सुपरकैश मिलेगा।
 

   

Realme 7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं।

यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाला है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर व 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर है। सेल्फी के लिए Realme 7 हैंडसेट 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है।

Realme 7 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, यह 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 162.3x75.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 196.5 ग्राम।
 

Realme C11 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) का मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। Realme C11 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है और यह 2 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है।

फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर आता है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं।

Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी सी11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • कमियां
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • कमियां
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  2. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  3. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  4. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  6. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  7. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  9. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »