Realme C11 भारत में आज होगा लॉन्च, घर बैठे इवेंट को यहां देखें लाइव

Realme C11 लॉन्च इवेंट आज दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। डिजिटल इवेंट को कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 जुलाई 2020 09:51 IST
ख़ास बातें
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी है Realme C11 की यूएसपी
  • मलेशिया में MYR 429 (करीब 7,600 रुपये) में लॉन्च हुआ है यह स्मार्टफोन
  • भारत में आज दोपहर 1 बजे शुरू होगा ऑनलाइन लॉन्च इवेंट

Realme C11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी आती है

Realme C11 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन का पिछले महीने मलेशिया में अनावरण किया गया था और अब यह भारतीय बाजार में आ रहा है। बजट फोन Mediatek Helio G35 प्रोसेसर पर काम करता है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियों 88.7 प्रतिशत है। रियलमी सी11 लॉन्च इवेंट को कंपनी के YouTube और अन्य सोशल चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे फैन्स अपने घर बैठे देख सकेंगे। फोन की मुख्य खासियत इसमें शामिल एक बड़ी 5,000mAh क्षमता की बैटरी है और फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए कैमरे में कई एआई-समर्थित फीचर्स हैं। Realme C11 के अलावा, कंपनी आज नए पावरबैंक को भी लॉन्च करने की तैयारी में है।
 

Realme C11 India launch live stream, price (expected)

रियलमी सी11 लॉन्च इवेंट आज दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। डिजिटल इवेंट को कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। याद दिला दें कि Realme C11 को हाल ही में मलेशिया में MYR 429 (लगभग 7,600 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया था और इसे भारत में भी इसी रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी सी11 को मलेशिया में मिंट ग्रीन और पेपर ग्रे रंग विकल्प मिले हैं। एक हालिया लीक से पता चलता है कि फोन Flipkart पर उपलब्ध हो सकता है, इसके अलावा यह Realme.com पर लिस्ट कर दिया गया है।
Advertisement
 
 

Realme C11 specifications

याद दिलाते चलें कि रियलमी सी11 का मेशियाई वेरिएंट एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Realme C11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। प्रभावशाली बात यह है कि रियलमी सी11 रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट से लैस आता है। यानी यह फोन पावरबैंक की तरह काम करेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.