Realme C1 को नए अवतार में लाने की तैयारी, फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

Realme C1 को नए अवतार में जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो की सहयोगी कंपनी Realme ने नए मॉडल का टीज़र Flipkart पर ज़ारी किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 जनवरी 2019 19:40 IST
ख़ास बातें
  • Realme C1 को बीते साल सितंबर में लॉन्च किया था
  • Realme C1 का एक मात्र वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला है
  • 4,230 एमएएच की बैटरी से लैस है रियलमी सी1
Realme C1 को नए अवतार में जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो की सहयोगी कंपनी Realme ने नए मॉडल का टीज़र Flipkart पर ज़ारी किया है। इशारा है कि यह हैंडसेट एंटरटेनमेंट के लिए खास होगा। पहले ऐसा लग रहा था कि कंपनी Realme A1 और Realme 3 में से किसी एक हैंडसेट को लॉन्च करेगी। अब Realme ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि फ्लिपकार्ट पर कंपनी का टीज़र रियलमी सी1 के नए वेरिएंट को लेकर था।

Flipkart पर रियलमी सी1 के नए वेरिएंट के लिए माइक्रोसाइट लाइव की गई है। आधिकारिक टीज़र कहता है कि नया Realme फोन एंटरटेनमेंट के लिए बना होगा और इसमें डिस्प्ले नॉच दिया जाएगा। संभवतः नए वेरिएंट में ज़्यादा स्टोरेज, बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस (ज़्यादा रैम) और बड़ी बैटरी हो सकती है।  टीज़र में इसे 'एंटरटेनमेंट का बॉस' लिखा गया है।  

Realme C1 को बीते साल सितंबर में लॉन्च किया था। इस फोन के 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में उतारा गया था। नवंबर महीने में इसकी कीमत 7,999 रुपये कर दी गई थी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम वाले रियलमी सी1 में 6.2 इंच डिस्प्ले है। इस हैंडसेट में आपको iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ आता है।  फोटोग्राफी के लिए इसमें दो रियर कैमरे मिलेंगे, एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एआई फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए आपको 4,230 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

आज की तारीख में Realme ब्रांड के चार स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं। हम Realme U1, Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 की बात कर रहे हैं।
Advertisement

Realme द्वारा जल्द ही नया मॉडल Realme 3 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में कंपनी के सीईओ माधव शेठ के हवाले से बताया गया कि कंपनी साल की पहली तिमाही में रियलमी 3 से पर्दा उठाएगी। इसके अलावा कंपनी द्वारा 48 मेगापिक्सल कैमरा फोन पर भी काम करने की जानकारी सामने आई थी।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Flipkart, Realme C1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  3. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  5. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  6. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  7. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  8. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  9. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.