Realme C1 (2019) खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार, ओपन सेल में मिलेगा

Realme C1 (2019) को खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतजार।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 फरवरी 2019 12:11 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने लॉन्च हुआ था Realme C1 (2019)
  • डुअल-सिम वाले रियलमी सी1 (2019) में 6.2 इंच डिस्प्ले है
  • Realme C1 (2019) की कीमत 7,499 रुपये से शुरू

Realme C1 (2019) खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार, ओपन सेल में मिलेगा

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने पिछले महीने Realme C1 के नए अवतार Realme C1 (2019) को भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च होने के बाद से रियलमी सी1 (2019) को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा था। अगर आप फ्लैश सेल के जरिए फोन को नहीं खरीद पाएं तो अब Realme C1 (2019) को खरीदने के लिए सेल का इंतजार नहीं करना होगा। Realme C1 (2019) अब भारत में ओपन सेल केे जरिए उपलब्ध है।

Realme ब्रांड का यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाता है। बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किए गए Realme C1 की तुलना में 2019 एडिशन में कंपनी ने रैम और स्टोरेज में ही बदलाव किया है। भारतीय बाजार में Realme C1 (2019) की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy M10 से होगी। रियलमी सीईओ माधव सेठ ने मंगलवार को ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी कि रियलमी सी1 (2019) अब ओपन सेल में बेचा जाएगा।
 

Realme C1 (2019) की भारत में कीमत

रियलमी सी1 (2019) के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं। इस फोन की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में Realme C1 (2019) का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। रियलमी सी1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 8,499 रुपये है। दोनों ही मॉडल डीप ब्लैक और ओसियन ब्लू रंग में Flipkart पर उपलब्ध हैं।

याद करा दें कि Realme C1 (2019) को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। यह पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए रियलमी सी1 का अपग्रेड वर्जन है।  Realme C1 के 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में उतारा गया था। नवंबर महीने में इसकी कीमत 7,999 रुपये कर दी गई थी।
 

Realme C1 (2019) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाले रियलमी सी1 में 6.2 इंच डिस्प्ले है। इस हैंडसेट में आपको iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रैम और स्टोरेज पर आधारित Realme C1 (2019) के दो वेरिएंट होंगे- 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज।

फोटोग्राफी के लिए इसमें दो रियर कैमरे मिलेंगे, एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एआई फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए आपको 4,230 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
Advertisement

अब तक Realme ब्रांड के चार स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उपलब्ध रहे हैं। हम Realme U1, Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 की बात कर रहे हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
  2. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
  2. Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
  3. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  4. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  5. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  6. Xiaomi 17T vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  8. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  9. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  10. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.