Realme Buds Air 2 ट्रू वायरलेस ईयरफोन भारत में 3,299 रुपये में लॉन्च

Realme Buds Air 2 का डिज़ाइन पिछले मॉडल की तुलना में अलग है। यह इन-कैनाल फिट के साथ आते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ANC फीचर है।

Realme Buds Air 2 ट्रू वायरलेस ईयरफोन भारत में 3,299 रुपये में लॉन्च

Realme Buds Air 2 की भारत में कीमत 3,299 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme Buds Air 2 भारत में 3,299 रुपये में लॉन्च हो गए हैं
  • ये ANC और 88ms लो-लेटेंसी मोड से लैस आते हैं
  • दावा है कि ये 10 मिनट के चार्ज पर 120 मिनट तक का प्लेबैक दे सकते हैं
विज्ञापन
Realme Buds Air 2 ट्रू वायरलेस ईयरफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं, जिनकी कीमत 3,299 है। नए ईयरफोन मौजूदा Realme Buds Air के अपग्रेड हैं, जिसे 2019 के अंत में लॉन्च किया गया था। पिछले मॉडल के विपरीत, रियलमी बड्स एयर 2 में एक थाड़ा अलग डिज़ाइन और फिट मिलता है। पिछला मॉडल आउटर-ईयर फिट के साथ आता है और नए रियलमी वायरलेस ईयरबड्स इन-केनाल फिट के साथ आते हैं। Realme Buds Air 2 में एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) फीचर मिलता है, जो बाहर से आने वाले शोर को रोकता है और आपको अच्छा ऑडियो अनुभव देता है। 

Realme Buds Air 2 दो रंगों में उपलब्ध होगा - क्लोज़र व्हाइट और क्लोज़र ब्लैक। यह लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक म्यूज़िक डीजे The Chainsmokers के सहयोग के साथ ट्यून किया गया है और कंपनी का दावा है कि ईयरफोन आपको बेहतरीन बेस एक्सपीरिएंस देंगे।
 

Realme Buds Air 2 price and availability

Realme Buds Air 2 की कीमत 3,299 रुपये है और यह भारत में Active Noise Cancellation (ANC) के साथ आने वाले सबसे सस्ते ट्रू वायरलेस ईयरफोन में से एक है। नए ट्रू वायरलेस ईयरफोन Mi, Redmi, Noise और Boat जैसे किफायती ब्रांड्स के TWS ईयरफोन्स से खुलाफ मैदान में उतरा है और इस कीमत में ANC की उपलब्धता हेडसेट को अन्य ईयरफोन्स से एक कदम आगे रखने में मददगार साबित होगी।

Realme Buds Air 2 की पहली सेल 2 मार्च को होगी। ईयरबड्स को Realme की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Realme Buds Air 2 specifications, features

Realme Buds Air 2 का डिज़ाइन पिछले मॉडल की तुलना में अलग है। यह इन-कैनाल फिट के साथ आते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ANC फीचर है। यह आपके आसपास के शोक को कम कर आपको अच्छा कॉलिंग और ऑडियो अनुभव देता है। यह Realme Buds Air Pro के समान है, जिसे 2020 के अंत में लॉन्च किया गया था।

ANC के अलावा Realme Buds Air 2 ईयरफोन में 10mm डायनेमिक ड्राइवर्स मिलते हैं और सुनने के लिए ट्रांस्पेरेंसी मोड भी है। यह मोड दोनों बड्स पर टच को 2 सेकंड तक दबाए रखने से सक्रिय होता है और आपको आसपास की आवाज़ को अच्छे से सुनने में मदद करता है। ईयबड्स में 88ms सुपर लो-लेटेंसी मोड भी है, दो गेमर्स के लिए है। इसे ऑन करने पर डिवाइस से ईयरबड्स तक पहुंचने वाली आवाज़ में देरी कम हो जाती है। यह मोड मोबाइल गेमिंग के लिए उपयोगी होता है। Realme Buds Air 2 का उपयोग Realme Link ऐप के साथ किया जा सकता है, जो इन्हें कस्टमाइज़ करने में भी मदद करता है।

Realme Buds Air 2 के चार्जिंग केस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है, जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। Realme का दावा है कि मात्र दस मिनट की चार्जिंग पर यह 120 मिनट तक प्लेबैक प्रदान करते हैं और ईयरफोन और चार्जिंग केस को मिला कर आपको कुल 25 घंटों की बैटरी लाइफ मिल सकती है। हेडसेट Realme R2 चिप और Bluetooth 5.2 पर काम करते हैं, जो कंपनी के दावा के अनुसार, बेहतर कनेक्टिविटी और ANC में मदद करते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Affordable active noise cancellation

  • Stable connectivity, AAC codec support

  • Excellent app on Android, Google Fast Pair support

  • Clean sound, strong bass
  • कमियां
  • Unreliable controls

  • No app support for iOS yet

  • Not much detail, dull sound at low volumes

  • Shrill highs

Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »