Realme का नया फोन TENAA साइट पर लिस्ट, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

Realme RMX3121 के फ्रंट पैनल में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ पतले बेजल्स सभी किनारे पर दिए जाएंगे। वॉल्यूम रॉकर फोन के बायीं ओर स्थित होगा, जबकि फिंगरप्रिंट और पावर बटन दायीं ओर मौजूद होंगे। फोन के बैक पर ग्लॉसी ब्लू फिनिश दिया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जनवरी 2021 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Realme RMX3121 का नाम Realme V13 हो सकता है
  • फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
  • फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है

Realme RMX3121 फोन में मिल सकता है 6.52 इंच एलसीडी डिस्प्ले

Realme इन दिनों एक नए स्मार्टफोन पर नाम कर रही है, जिसका इशारा TENAA लिस्टिंग से मिला है। सर्टिफिकेशन साइट पर नया रियलमी फोन मॉडल नंबर RMX3121 के साथ लिस्ट हुआ है, जिसमें फोन का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन देखे जा सकते हैं। फोन का आधिकारिक मार्केटिंग नाम क्या होगा, फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी साफ नहीं है। लेकिन ऑनलाइन कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इस फोन का नाम Realme V13 होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटआप और 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। Realme RMX3121 मॉडल नंबर में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5जी सपोर्ट दिया जा सकता है।

RMX3121 मॉडल नंबर के साथ कथित Realme फोन TENAA साइट पर लिस्ट है। MyFixGuide के अनुसार, इस अज्ञात फोन का नाम Realme V13 होगा। MyFixGuide द्वारा ही इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले सार्वजनिक की गई थी। रियलमी फोन TENAA की लिस्टिंग से सामने आता है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जो कि वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में फोन के पिछले हिस्से पर टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित होगा।  Realme RMX3121 के फ्रंट पैनल में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ पतले बेजल्स सभी किनारे पर दिए जाएंगे। वॉल्यूम रॉकर फोन के बायीं ओर स्थित होगा, जबकि फिंगरप्रिंट और पावर बटन दायीं ओर मौजूद होंगे। फोन के बैक पर ग्लॉसी ब्लू फिनिश दिया जा सकता है।

Realme RMX3121 को लेकर कहा जा रहा है कि रियलमी वी13 फोन होगा, जो कि 6.52 इंच एलसीडी डिस्प्ले व 5जी सपोर्ट के साथ लिस्ट है। प्रोसेसर की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है, लेकिन फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और फोन एंड्रॉयड 11 सॉफ्टवेयर से लैस होगा। TENAA की लिस्टिंग के अनुसार फोन का डायमेंशन 163.9x75.7x8.4mm होगा और ये फोन डुअल-सिम स्लॉट के साथ आएगा। फोन में जीपीएस और ब्लूटूथ सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इसके अलावा बाकि जानकारियां अभी अज्ञात हैं।

Realme RMX3121 मॉडल का असल नाम क्या होगा, फिलहाल इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है और न ही कंपनी ने इस बारे में कोई घोषणा की है। भविष्य में आने वाली लीक फोन के नाम को सार्वजनिक कर सकती है। लेकिन TENAA लिस्टिंग से यही इशारा मिलता है कि यह एक बजट फोन होगा, इसे इस साल कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme RMX3121, TENAA, Realme V13
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  2. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  2. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  3. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  4. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  5. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  6. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  7. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  8. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  9. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  10. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.