शाहरुख खान बेचेंगे Realme 11 Pro, कंपनी ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपने नए ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर चुन रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2023 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने शाहरुख खान को ब्रांड एंबेसडर चुना है।
  • Realme 11 Pro में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 11 Pro+ में f/1.69 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Realme जल्द ही Realme 11 Pro सीरीज लेकर आ रही है।

Photo Credit: Realme

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपने नए ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर चुन रहे हैं। कंपनी ने अपनी नई Realme 11 Pro सीरीज के भारत में लॉन्च से कुछ समय पहले यह बड़ा कदम उठाया है। Realme 11 Pro के चीनी वेरिएंट में 100 मेगापिक्सल कैमरा और Pro+  में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme 11 Pro सीरीज में भारत में होगी लॉन्च
Advertisement
चीनी टेक दिग्गज ने हाल ही में अपने घरेलू बाजार में Realme 11 सीरीज को लॉन्च किया है और अब अगले महीने प्रो मॉडल को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नए ब्रांड एंबेसडर के साथ अब भारत में आने वाले Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ मॉडल के लिए मार्केटिंग और अन्य प्रमोशनल कंटेंट में भारतीय सेलिब्रिटी का चेहरा देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि रियलमी ने पहले एक और भारतीय एक्टर सलमान खान को 2020 में Realme 6 सीरीज के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर चुना था। इसी प्रकार 2021 में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को भी ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। अब इसी तर्ज पर शाहरुख खान भी आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक लीक में नए सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर बनने की जानकारी सामने आई थी।
Advertisement

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, “बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के तौर पर #TheNextLeap देखने के लिए तैयार हो जाइए! हमारे अपने डेयर टू लीप पायनियर के साथ एक रोमांचक सफर के लिए खुद को तैयार कर लीजिए! #RealmeXsrk की पावर का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए और देखें कि कैसे #SRKDaresToLeap नई ऊंचाइयों को छूता है!


Realme 11 Pro चीनी वेरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Realme 11 Pro में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7050 SoC पर काम करता है।  Realme 11 Pro में f/1.75 अपर्चर के साथ 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।


Realme 11 Pro+ चीनी वेरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Realme 11 Pro+ में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 11 Pro+ में f/1.69 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।  यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7050 SoC पर काम करता है। Realme 11 Pro+ में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • Bad
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.