Realme Pro+ 65W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है, Realme 9i में मिल सकती है 4,880mAh बैटरी!

दूसरी ओर Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3393 के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Realme 9i में मिल सकता है 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • Realme 9 Pro+ में मिल सकता है 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • फोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है
Realme 9 सीरीज़ कई बार लीक्स का हिस्सा बन चुकी है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के इस नए लाइनअप में Realme 9, Realme 9i, Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+/ Max फोन शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक घोषणा से पहले रियलमी 9आई और रियलमी 9 प्रो प्लस फोन कथित रूप से China Quality Certification (CQC) लिस्टिंग पर स्पॉट किए गए हैं, जहां फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त हुई है। हाल ही में रियलमी 9आई और रियलमी 9 प्रो प्लस फोन कई वेबसाइट पर भी स्पॉट किए गए हैं, जिनमें थाईलैंड की National Broadcasting और Telecommunications Commission (NBTC) सर्टिफिकेशन साइट, US FCC और TUV Rheinland साइट्स शामिल हैं।  

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Realme 9 Pro+ और Realme 9i स्मार्टफोन CQC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए हैं।
Advertisement

CQC लिस्टिंग पर रियलमी 9आई फोन मॉडल नंबर RMX3491 के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग से फोन की बैटरी क्षमता और चार्जिंग टाइप के संकेत मिले हैं। यह फोन 4,880 एमएएच बैटरी के साथ आ सकता है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, दूसरी ओर रियलमी 9 प्रो प्लस स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3393 के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।

रियलमी 9आई फोन इससे पहले US FCC और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3491 के साथ स्पॉट हो चुका है। लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेगा। इसके अलावा, रियलमी 9आई फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। साथ ही फोन में फुल-एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले से लैस होगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। रियलमी 9आई फोन स्नैपड्रैगन 680 4जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। यह Realme 8i की तुलना में एक अपग्रेड है, जिसे सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

रियलमी 9 प्रो प्लस फोन हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया था, जिसमें NBTC, Bureau of Indian Standards (BIS), TKDN, और Eurasian Economic Commission (EEC) शामिल हैं। यह फोन Camera FV5 डेटाबेस पर भी मॉडल नंबर RMX3393 के साथ स्पॉट किया गया था। फोटोग्राफी के लिए रियलमी 9 प्रो प्लस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz, full-HD+ display
  • 33W fast charging support
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • Feature omissions compared to its predecessor
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz display
  • Powerful processor
  • Good battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 9i, Realme 9 Pro, Realme 9i Specifications

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.