50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Realme 9i 5G लॉन्च, कीमत 15 हजार से भी कम

कीमत की बात की जाए तो Realme 9i 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Realme 9i 5G लॉन्च, कीमत 15 हजार से भी कम

Photo Credit: Realme

Realme 9i 5G में 6.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme 9i 5G में 6.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 9i 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
  • Realme 9i 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
रियलमी ने भारतीय बाजार में नया बजट 5जी स्मार्टफोन Realme 9i 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में रिफ्रेश रेट 90Hz के साथ 6.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करने वाला यह फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Realme 9i 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme 9i 5G में 6.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह पैनल 16.7 मिलियन अलग-अलग कलर्स जनरेट कर सकता है। इस स्मार्टफोन में ड्रॉप नॉच फ्रंट कैमरा और थिन बैजल्स दिए गए हैं। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Dimensity 810 5G चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इशमें 4GB या 6GB RAM और 64GB या 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक  बढ़ा सकते हैं। ऑपेरटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफो के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल है। इस स्मार्टफोन की मोटाई 8.1mm और 187 ग्राम है।
 

कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Realme 9i 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो इस फोन की बिक्री 24 अगस्त से शुरू होगी। वहीं ICICI और HDFC बैंक कार्ड धारकों को 1,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। कलर ऑप्शन Metallica Gold और Rocking Black में उपलब्ध है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »