50MP कैमरा वाला Realme 9i फोन भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Realme 9i स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह वर्चुअल लॉन्च इवेंट कंपनी के फेसबुक और यूट्यूब पेज के माध्यम से लाइवस्ट्रीम होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme 9i का लॉन्च यूट्यूब पर होगा लाइवस्ट्रीम
  • रियलमी 9आई वियतनाम में हो चुका है लॉन्च
  • वियतनाम वेरिएंट में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है

Realme 9i स्मार्टफोन भारत में आज 18 जनवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। यह Realme फोन पिछले हफ्ते वियतनाम में लॉन्च किया जा चुका है। रियलमी 9आई फोन पिछले साल लॉन्च हुए Realme 8i स्मार्टफोन का ही सक्सेसर होगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। रियलमी 9आई में 33 वॉट फास्ट चार्जिंह सपोर्ट मौजूद है, जो कि रियलमी 8आई में मौजूद 18 वॉट फास्ट चार्जिंग की तुलना में एक अपग्रेड है। रियलमी 9आई फोन के भारत लॉन्च, लाइवस्ट्रीम, कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी पाने के लिए ये लेख पूरा पढ़े।
 

Realme 9i launch in India livestream details

Realme 9i स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह वर्चुअल लॉन्च इवेंट कंपनी के फेसबुक और यूट्यूब पेज के माध्यम से लाइवस्ट्रीम होगा। आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी लॉन्च इवेंट देख सकते हैं।


 

Realme 9i price in India (expected)

रियलमी 9आई फोन की कीमत आधिकारिक रूप से लॉन्च के दौरान सार्वजनिक की जाएगी। टिप्सटर का दावा है कि इस फोन की कीमत 13,999 रुपये से 14,499 रुपये हो सकती है। रियलमी 9आई फोन को वियतनाम में VND 6,290,000 ( लगभग 20,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था, जिसमें फोन का सिंगल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
 

Realme 9i specifications

हाल ही में सामने आए भारतीय वेरिएंट के टीज़र से मालूम चला है कि रियलमी 9आई स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन वियतनाम के वेरिएंट के समान होंगे। वियतनामी वेरिएंट डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 9आई Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है, जो कि 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, फोन की स्टोरेज को 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में वर्चुअल रैम एक्सपेंड फीचर भी मौजूद है, जो कि रैम को 11 जीबी तक बढ़ा सकता है। फोन में 6.6 इंच फुल-एचडी+ (2,400x1,080 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और इसके साथ Phase Detection Autofocus (PDAF) दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 2 मेगपिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 164x75.7x8.4mm और भार 190 ग्राम है।
Advertisement
 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz, full-HD+ display
  • 33W fast charging support
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • Feature omissions compared to its predecessor
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अंग्रेजी समझ नहीं आती? YouTube अब हिंदी, तमिल, बंगाली सहित 27 भाषाओं में खुद करेगा वीडियो ट्रांसलेट
  2. boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
  3. Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G vs OnePlus Nord 5: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Bharat Taxi vs Ola vs Uber vs Rapido: एक ही रूट पर किसका किराया कम?
  5. 13MP कैमरा, 14550mAh बैटरी के साथ Brave Ark एंड्रॉयड पीसी लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Yuva Star 3 बजट फोन भारत में लॉन्च होगा 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ!
  2. LG ने मेड इन इंडिया AC भारत में किए लॉन्च, खास फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
  4. Bharat Taxi vs Ola vs Uber vs Rapido: एक ही रूट पर किसका किराया कम?
  5. Google की ओर से खुशखबरी! Android से iPhone में चुटकी में होगी फाइल शेयर
  6. Oppo Find X9s के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है चिपसेट
  7. Honor 600 में होगी सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी, टिप्सटर ने किया खुलासा
  8. Apple का iPhone 17e जल्द हो सकता है लॉन्च, MagSafe चार्जिंग का मिल सकता है फीचर
  9. अब अंतरिक्ष में चला पाएंगे iPhone, NASA ने दी अनुमति, मिलेगी चांद और वायुमंडल की अनोखी फोटो
  10. 13MP कैमरा, 14550mAh बैटरी के साथ Brave Ark एंड्रॉयड पीसी लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.